फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway news

Jammu News: जम्मू मंडल मुख्यालय कैडर बंद 39 कर्मियों की जॉइनिंग पर रोक

विज्ञापन
railway news
- 5400 आवेदन प्राप्त, दो चरणों में 133 कर्मचारियों ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

- शेष कार्मिक आवश्यकता डीआरक्यू पैनल और अन्य स्रोतों से पूरी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तर रेलवे ने जम्मू मंडल मुख्यालय कैडर को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दूसरे चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए 39 कर्मचारियों की जॉइनिंग पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सीमा वी वर्मा ने आधिकारिक आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार जम्मू मंडल ने एक जून 2025 से कार्य करना शुरू किया था। मंडल मुख्यालय के पदों को भरने के लिए 11 जून 2025 को कर्मचारियों से विकल्प मांगे थे। आवेदन की अंतिम तिथि चार जुलाई 2025 निर्धारित थी। इस प्रक्रिया के तहत कुल 5400 आवेदन प्राप्त हुए। पदों की आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों को दो चरणों में शॉर्टलिस्ट किया गया। पहले चरण में 80 और दूसरे चरण में 53 कर्मचारियों ने कार्यभार ग्रहण किया। इस प्रकार कुल 133 कर्मचारी जम्मू मंडल मुख्यालय में जॉइन कर चुके हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार शेष कार्मिक आवश्यकता को डीआरक्यू पैनल और अन्य स्रोतों के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। इसी आधार पर मुख्यालय कैडर बंद करने का निर्णय लिया गया है। आदेश जारी होने की तिथि से मुख्यालय के पदों पर किसी अन्य कर्मचारी को जॉइनिंग की अनुमति नहीं होगी।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि दूसरे चरण के तहत 92 कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया गया था। इनमें से 53 कर्मचारियों ने जॉइन कर लिया, जबकि शेष 39 ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। इन कर्मचारियों को अब जॉइनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही जम्मू मंडल की ओर से जारी उनके अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) निरस्त कर दिए गए हैं। यह निर्णय सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed