फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन की हर चाल का जवाब देने की पूरी तैयारी, एलएसी पर भेजी गईं 60 बोफोर्स तोपें

Fri, 05 Jun 2020 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 05 Jun 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
indian china dispute on lac 60 Bofors guns sent from Leh to LAC
बोफोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सेना ने बोफोर्स तोप की तैनाती शुरू कर दी है। लेह से करीब 60 बोफोर्स तोपों को एलएसी की ओर रवाना किया गया है। सूत्रों के अनुसार एलएसी के उस पार चीन ने भी आर्टिलरी का अमला तैनात किया है।


 

indian china dispute on lac 60 Bofors guns sent from Leh to LAC
बोफोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में भारतीय सेना ने बोफोर्स तोप को चुना है। एलएसी में उपजे हालात के बीच बोफोर्स का चयन कारगिल युद्ध में बोफोर्स की कामयाबी को देखते हुए किया गया है। शनिवार को भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के अधिकारियों के बीच एलएसी पर तनाव और गतिरोध के समाधान पर केंद्रित बैठक प्रस्तावित है।

indian china dispute on lac 60 Bofors guns sent from Leh to LAC
बोफोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

इसके लिए चुशुल मोल्दो क्षेत्र में जगह को चुना गया। वहीं, सेना ने चीन की किसी भी चाल से निपटने के लिए अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर ली है। एलएसी से सटे क्षेत्रों में सामरिक महत्व की सड़कों और पुलों का निर्माण लगातार जारी है। इसी पर चीन ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian china dispute on lac 60 Bofors guns sent from Leh to LAC
बोफोर्स

सैन्य सूत्रों के अनुसार सेना इस गतिरोध को बातचीत से खत्म करना चाहती है लेकिन एलएसी से सटे इलाकों में आधारभूत ढांचे के निर्माण को किसी सूरत में नहीं रोका जाएगा। चीन की पीएलए के साथ भारतीय सेना का पिछले एक माह से पैंगोंग झील, गलवां घाटी, दौलत बेग ओल्डी और डेमचौक क्षेत्र में तनातनी जारी है।

विज्ञापन
indian china dispute on lac 60 Bofors guns sent from Leh to LAC
बोफोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
हाल के दिनों में चीन रक्षात्मक मुद्रा में आया है। इसी क्रम में बुधवार को चीन की सेना एलएसी पर कब्जाए गए क्षेत्र से कुछ पीछे हटी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed