फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri Pandits to observe Nyaya Sankalp on September 5 and Balidan Diwas on September 14 tribute paid to Tik

Jammu: 5 सितंबर को न्याय संकल्प और 14 को बलिदान दिवस मनाएंगे कश्मीरी पंडित, टीका लाल को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Tue, 25 Aug 2026 05:37 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 05:37 AM IST
सार

पनुन कश्मीर (अपना कश्मीर) संगठन विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं के न्याय और सुरक्षित एवं सम्मानजनक मातृभूमि की मांग को लेकर सितंबर में व्यापक कार्यक्रम आयोजित करेगा। पनुन कश्मीर की ओर से 5 सितंबर को ‘न्याय संकल्प’ के तहत भूख हड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
Kashmiri Pandits to observe Nyaya Sankalp on September 5 and Balidan Diwas on September 14 tribute paid to Tik
पनुन कश्मीर संगठन के सदस्य

विस्तार

पनुन कश्मीर (अपना कश्मीर) संगठन विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं के न्याय और सुरक्षित एवं सम्मानजनक मातृभूमि की मांग को लेकर सितंबर में व्यापक कार्यक्रम आयोजित करेगा। पनुन कश्मीर की ओर से 5 सितंबर को ‘न्याय संकल्प’ के तहत भूख हड़ताल की जाएगी। संगठन का कहना है कि लंबित मुद्दों और न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 14 सितंबर को पूरे प्रदेश में बलिदान दिवस मनाया जाएगा। कश्मीरी पंडित समुदाय के अनुसार, 1989 में इसी दिन आतंकियों ने भाजपा नेता पं. टीका लाल टपलू व अन्य लोगों की हत्या की थी। 

विज्ञापन


पनुन कश्मीर के अध्यक्ष टीटू गंजू बताते हैं कि इस दिन 108 कश्मीरी पंडित सुबह दस से शाम चार बजे तक प्रेस क्लब पर एक दिन के लिए भूख हड़ताल पर रहेंगे। टीटू गंजू ने कहा कि इसके अलावा समुदाय इन बलिदानों को याद करते हुए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। बताया कि पिछले साल एक ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित की गई थी। भद्र काली माता मंदिर थलवाल सतवारी में रखे इस मशाल को पुन: 14 सितंबर को निकाला जाएगा। मन्हास ग्राउंड और थलवाल में आयोजित कार्यक्रम में करीब 1500 कश्मीरी पंडित शामिल होंगे। महिला विंग कश्मीरा वाहिनी भी सक्रिय भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे पं. टीका लाल टपलू
पंडित टीका लाल टपलू की 13 सितंबर 1989 को श्रीनगर स्थित उनके आवास पर आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। इसके अगले दिन 14 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, केदार नाथ साहनी समेत कई नेता शामिल हुए थे। पंडित टीका लाल टपलू जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में वकालत करने के साथ सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय थे। वे भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed