{"_id":"6a8d30eab8100ba496008251","slug":"section-of-under-construction-flyover-collapses-one-dead-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल का पिलर भरभराकर गिरा, बिहार के मजदूर की मौत; दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल का पिलर भरभराकर गिरा, बिहार के मजदूर की मौत; दूसरा घायल
Tue, 25 Aug 2026 11:36 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:36 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में निर्माणाधीन पुल का कंक्रीट पिलर गिरने से बिहार निवासी मजदूर गौतम साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को निर्माणाधीन पुल का कंक्रीट पिलर अचानक गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहार निवासी 25 वर्षीय गौतम साहू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक हादसा विजयपुर इलाके के जख मोड़ में सुबह करीब 10:10 बजे हुआ। उस समय मजदूर निर्माणाधीन पुल के पिलर को तैयार करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान कंक्रीट का ढांचा अचानक भरभराकर गिर गया और गौतम साहू उसके नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में एक अन्य मजदूर के सिर में चोट आई है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन