फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू की हैरान कर देने वाली कटियाबाजी, हर महीने 60 फीसदी बिजली कहां जाती...विभाग भी बेखबर

Thu, 04 Jun 2020 03:12 PM IST
प्रशांत कुमार सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
60 percent of electricity is stolen every month in Jammu
बिजली चोरी

बिजली विभाग के दर्जनों कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। पहले दो मीटर रीडरों को बाहर किया जा चुका है जबकि अन्य पर कार्रवाई की तैयारी है। मौजूदा समय में प्रदेश में करोड़ों रुपये की बिजली चोरी मामले में बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। इस दौरान ऐसे कर्मचारियों को भी चिह्नित किया जा रहा है जो अपना काम सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। सही जानकारी अधिकारियों तक नहीं पहुंचा रहे हैं। इस कारण विभाग को हर माह करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।



 

60 percent of electricity is stolen every month in Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बिजली विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में हर माह सौ करोड़ की बिजली जलती है। इसके एवज में बिल सिर्फ 40 करोड़ के बिलों का ही भुगतान होता है जबकि 60 करोड़ की बिजली का कोई हिसाब किताब नहीं है। सरकारी रिकॉर्ड में बिजली जल रही है मगर कुछ पता नहीं चल रहा है कि बिजली की खपत कहां पर हुई है। मौजूदा समय में बिजली विभाग को 58 प्रतिशत लाइनलॉस प्रदेश में हो रहा है। लाइनलॉस को कम करने के लिए अब तय रोडमैप के हिसाब से काम शुरू हो गया है। अब विभागीय टीमें भी अवैध कनेक्शनों को काटने में जुट गई हैं। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। साथ ही कर्मचारियों से भी अवैध कनेक्शन पर जवाब मांगा जा रहा है।


 

60 percent of electricity is stolen every month in Jammu
बिजली के तार - फोटो : अमर उजाला

हर मोहल्ले में दस से 15 कनेक्शन अवैध हैं। यानी बिजली कनेक्शन सीधे हाई वोल्टेज तारों से लिए गए हैं। मीटर न होने के कारण बिजली तो जल रही है मगर बिल अदा नहीं हो रहे हैं। शहर में एसी और हीटर जलाने के लिए 100 से 500 रुपये अदा कर लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। सरकारी दरों के हिसाब से एसी दिन रात चलने पर 2500 से 3 हजार के करीब बिल अदा करना होता है। कुछ घरों में चार से पांच एसी भी लगे हैं। इस कारण भी सरकारी खजाने की खूब चपत लग रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
60 percent of electricity is stolen every month in Jammu
पथराव(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पथराव के बाद यहां कोई नहीं पहुंचा कनेक्शन काटने
विभागीय कार्रवाई हर बार बीच में रोकनी पड़ती है। बेली चराना, सिदड़ा और अन्य इलाकों में अवैध कनेक्शन काटने के दौरान पथराव हो चुका है। इस कारण अभी तक यहां से अवैध कनेक्शनों को नहीं काटा गया है।
 
विज्ञापन
60 percent of electricity is stolen every month in Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लाइनलॉस की भरपाई के लिए अब अवैध कनेक्शनों को काटा जा रहा है। साथ ही ऐसे कर्मचारी जो अवैध कनेक्शनों को बढ़ावा दे रहे हैं और जानकारी अधिकारियों को नहीं दे रहे हैं, इन पर भी कार्रवाई की जा रही है। दर्जनों कर्मचारियों को चिह्नित किया गया है। मौजूदा समय में 58 प्रतिशत लाइनलॉस है। -पीडी सिंह, एक्सईएन, पीडीडी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed