Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवदूत: जान पर खेलकर जवानों ने बचाई दो लोगों की जान, तस्वीरें देख गौरवान्वित महसूस करेंगे

Thu, 20 May 2021 07:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 May 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Indian Army rescued two people from drowning in Marua River Marwah valley of Kishtwar jammu kashmir
भारतीय सेना ने बचाई दो लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दूरदराज मढ़वा तहसील में नदी में बह रहे दो लोगों के लिए सेना फिर देवदूत बनकर आई। नवापाची गांव में उफनाती मरुसूधर नदी में बह रही जेसीबी में फंसे लोगों को 90 मिनट तक कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सेना के अदम्य साहस की सराहना की।



जानकारी के अनुसार मढ़वा तहसील के नवापाची गांव में मरुसूधर नदी के साथ सड़क का निर्माण कार्य जारी था। इस दौरान निर्माण में लगी जेसीब खिसककर नदी में गिर गई। देखते ही देखते जेसीबी करीब 500 मीटर दूर तक बह गई। इसमें जेसीबी ऑपरेटर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। घटना की जानकारी होती ही इलाके में हाहाकार मच गया। बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवापाची चौकी से सेना ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

Trending Videos
Indian Army rescued two people from drowning in Marua River Marwah valley of Kishtwar jammu kashmir
भारतीय सेना ने बचाई दो लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला

सेना और पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया।

Indian Army rescued two people from drowning in Marua River Marwah valley of Kishtwar jammu kashmir
भारतीय सेना ने बचाई दो लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला
90 मिनट तक कड़ी मशक्कत के बाद बह रही जेसीबी में फंसे लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army rescued two people from drowning in Marua River Marwah valley of Kishtwar jammu kashmir
भारतीय सेना ने बचाई दो लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला
सकुशल बाहर निकाले गए लोगों की पहचान चालक साजिद अहमद मीर निवासी रामबन और मुश्ताक अहमद निवासी रामबन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Indian Army rescued two people from drowning in Marua River Marwah valley of Kishtwar jammu kashmir
भारतीय सेना ने बचाई दो लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला
दो लोगों की जान बचाने के लिए लोगों ने सेना का आभार जताया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed