फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तस्वीरों को देख देश के दुश्मन के सीने पर लोटेंगे सांप, युवा बोले- उसे सबक सिखाने के लिए तैयार हूं

Fri, 04 Oct 2019 12:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Oct 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Indian Army holds recruitment rally in Srinagar Jammu and Kashmir, Over 2000 youth took part
सेना की भर्ती - फोटो : बासित जरगर

राज्य में अुच्छेद 370 की समाप्ति व जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले की घोषणा के दो महीने बाद श्रीनगर में आयोजित पहली सेना भर्ती रैली में उमड़ी युवाओं की भीड़ ने आतंक के खौफ को ठेंगा दिखाते हुए देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया। इस रैली में 2000 से अधिक युवा शामिल हुए।  

Trending Videos
Indian Army holds recruitment rally in Srinagar Jammu and Kashmir, Over 2000 youth took part
सेना की भर्ती - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुम्हामा स्थित जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्री (जैकलाई) रेजिमेंटल सेंटर में गुरुवार को भारतीय सेना द्वारा दो दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। पहले दिन सुबह करीब 7 बजे ही रेजिमेंटल सेंटर के बाहर हजारों की संख्या में युवा लंबी-लंबी कतारों में अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे। इन युवाओं में काफी जोश देखा गया।

Indian Army holds recruitment rally in Srinagar Jammu and Kashmir, Over 2000 youth took part
सेना की भर्ती - फोटो : बासित जरगर

जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर के कमांडर एसआर शर्मा ने बताया कि जैकलाई में 2780 पोस्ट की भर्ती के लिए दो दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। पहले ही दिन राज्य के विभिन्न इलाकों से करीब 2000 से अधिक युवा इस भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे हैं। इससे पहली आयोजित हुई रैलियों में यह आंकड़ा 1700 के करीब रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army holds recruitment rally in Srinagar Jammu and Kashmir, Over 2000 youth took part
सेना की भर्ती - फोटो : बासित जरगर

बता दें कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए केंद्र द्वारा रोज़गार के द्वार खोले जाएंगे। सेना के कमांडर ने भी बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया उसी का एक हिस्सा है। कमांडर के अनुसार उनकी रेजिमेंट में मौजूदा समय में करीब 18000 जवान हैं जिनमें से करीब 6000 कश्मीर संभाग से हैं जबकि बाकी जम्मू संभाग से। ऐसा ही अनुपात भर्ती में भी देखने को मिलता है।

 

विज्ञापन
Indian Army holds recruitment rally in Srinagar Jammu and Kashmir, Over 2000 youth took part
सेना की भर्ती - फोटो : बासित जरगर

इस रैली में भाग लेने पहुंचे युवाओं में काफी जोश था। उनमें एक चाह थी भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने की। कश्मीर संभाग से भाग लेने पहुंचे अधिकतर युवा एलओसी से सटे इलाकों से थे जो आये दिन पाकिस्तान द्वारा की जाने वाली गोलीबारी से तंग हैं। उनका कहना था कि वह सेना में शामिल होकर दुश्मन को मुहतोड़ जवाब देने के लिए बेताब हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed