फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

Tue, 26 May 2015 06:27 PM IST
Updated Tue, 26 May 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

in pictures, jammu kashmir board 10th result

जम्मू-कश्मीर स्कूली शिक्षा बोर्ड के समर जोन के 10वीं के नतीजों में बेटियों का जलवा रहा। खास बात यह है कि संभाग के दूरदराज और ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। बेटियों के तो कहने ही क्या, पोजिशन से लेकर पास प्रतिशत तक में बाजी मारी है। पहली 20 पोजिशन 360 विद्यार्थियों में बंटी। इनमें 236 लड़कियां और 124 लड़के जगह बना पाए। बीवीएम हाई स्कूल रामनगर की प्रतीक्षा ने 492 अंकों (98.40 फीसदी) के साथ अंक हासिल कर संभाग में टॉप किया है। कारमल कान्वेंट हाई स्कूल कुंजवानी जम्मू की किरणप्रीत कौर और एसएल माडल एचएस संतरा मोड़ आनंद नगर की नितिन पंडिता, लिटिल फ्लावर कान्वेंट हाई स्कूल उधमपुर की अवंतिका जम्वाल ने 491 अंक (98.20 प्रतिशत) हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरी पोजिशन पर कब्जा जमाया है। सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल स्मैलपुर के दीपांशु शर्मा 490 अंक (98 प्रतिशत) प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।


Trending Videos

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

in pictures, jammu kashmir board 10th result

कुल परीक्षा परिणाम 62.27 फीसदी रहा। परीक्षा में कुल 51442 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें 27626 विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कों का परीक्षा प्रतिशत 60.84 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 64 फीसदी रहा है। 19285 विद्यार्थी परीक्षा में विफल रहे हैं। विषय आधार पर हिंदी का पास प्रतिशत सबसे बेहतर 82.84  फीसदी और गणित में सबसे कम पास प्रतिशत 65 फीसदी रहा है।

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

in pictures, jammu kashmir board 10th result

दसवीं का रिजल्ट वर्ष 2014 की तुलना में इस बार 2.07 फीसदी कम रहा है। पिछले साल परीक्षा परिणाम 64.34 फीसदी था जबकि इस वर्ष 62.27 प्रतिशत रहा है। कोआपरेटिव पब्लिक स्कूल के बासित अली कुरैशी ने 14वीं पोजीशन हासिल की है। वह डाक्टर बनना चाहता है। उसने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। यूनीक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के राजदीप सिंह ने 17वीं पोजीशन हासिल की है। वह आईएएस बनना चाहता है। शिवया गुप्ता ने भी 17वीं पोजीशन हासिल की है। शिवया आईएएस अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

in pictures, jammu kashmir board 10th result

दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा मंगोत्रियान की राजस्वनी शर्मा ने 19वीं व रिया ने 20वीं पोजीशन हासिल की है। राजस्वनी डाक्टर व रिया इंजीनियर बनना चाहती हैं। दोनों ने ही अपनी उपलब्धि के श्रेय अपनी मां को दिया। ब्लूमिंग डेल पब्लिक हाई स्कूल नानक नगर में पढ़ने वाली सोनाली मेहरा ने 13वीं पोजीशन हासिल की है। सोनाली के पिता आटो चालक हैं। प्रिंसिपल राम मूर्ति शर्मा ने बताया कि सोनाली के पिता आर्थिक परेशानियों का सामना करते हुए भी अपनी दो बेटियों को पढ़ा रहे हैं। आज उनकी बेटी ने पोजीशन हासिल करके घर-परिवार का नाम रोशन किया है। सोनाली मेहरा सीए करना चाहती हैं।

विज्ञापन

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

in pictures, jammu kashmir board 10th result

1. प्रतीक्षा  बीवीएम हाई स्कूल रामनगर - 492 - 98.40
2. किरणप्रीत कौर कारमल कांवेंट हाई स्कूल कुंजवानी - 491 - 98.20
2. नितिन पंडिता  एसएल मेमेरियल माडल एचएस संतरा मोड़ आनंद नगर - 491 - 98.20         
2. अवंतिका जंबाल  लिटिल फ्लावर कांवेंट हाई स्कूल उधमपुर - 491 - 98.20
3. दीपांशु शर्मा सेंट मेरी कांवेंट स्कूल समैलपुर - 490 - 98.00

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed