फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना प्रमुख के बयान पर कश्मीर घाटी में हिंसा, देखें ये 5 तस्वीरें

Sat, 18 Feb 2017 02:09 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 18 Feb 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
images of voilence in kashmir valley after army chief statement
kashmir - फोटो : PTI
शुक्रवार को श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के बाहर जुमा की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए। जैसे ही नमाज सम्पन्न हुई तो युवाओं का एक दल मस्जिद के बाहर आकार प्रदर्शन करने लगा।
images of voilence in kashmir valley after army chief statement
kashmir - फोटो : PTI
इस दौरान उनके द्वारा राष्ट्र विरोधी नारेबाजी की गई। जैसे ही यह लोग आगे बढ़ने लगे तो पहले से तैनात सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। 
images of voilence in kashmir valley after army chief statement
kashmir - फोटो : PTI
इस पर सुरक्षाकर्मियों से उनकी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने जवानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे। काफी देर तक यहां टकराव चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
images of voilence in kashmir valley after army chief statement
kashmir - फोटो : PTI
इसके चलते नौहट्टा, खानयार, गोजवारा आदि इलाकों में तनाव बना रहा। बारामुला जिले के सोपोर और पुलवामा जिले के मुरन में भी नमाज के बाद हिंसा हुई। यहां भी पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। 
विज्ञापन
images of voilence in kashmir valley after army chief statement
kashmir - फोटो : PTI
बीते 6 महीनों में यह पहला शुक्रवार था जब अलगाववादियों द्वारा बंद की कॉल नहीं दी गई थी। फिर भी हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। घाटी के सभी संवेदनशील इलाकों में जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed