फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: लगातार बारिश से गर्मी में मिली राहत, फिर निकले गर्म कपड़े

Sun, 18 Apr 2021 10:34 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 18 Apr 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Relief in summer due to continue rainfall and snowfall
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : संजय कुमार
शहर में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रही। बारिश से तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो गया। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़े फिर से निकल गए हैं। शनिवार को कई लोग गर्म कपड़े पहने जाते हुए दिखाई दिए। कुछ दिन पहले तापमान बढ़ने से गर्मी में लोगों के पसीने छूट रहे थे। दो तीन दिन से आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार और शनिवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने ठंड को और ज्यादा बढ़ा दिया। मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बावे वाली माता के मंदिर में माथा टेकने आए गोपाल, संदीप और मनोज ने बताया कि बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।
Jammu-Kashmir: Relief in summer due to continue rainfall and snowfall
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
कश्मीर में बारिश-बर्फबारी, जम्मू में भी इंद्रदेव मेहरबान, तापमान गिरा
कश्मीर में तीसरे दिन भी इंद्रदेव मेहरबान रहे। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कश्मीर में फिर सर्दी का अहसास हो रहा है। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में आसमान से पानी बरसने से तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
Jammu-Kashmir: Relief in summer due to continue rainfall and snowfall
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
खराब मौसम में रामबन में जगह-जगह पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे तक बंद रहा। राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार बीती रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह भी जारी रहा। दिन में रुक-रुक कर बारिश होती रही। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 10.7 डिग्री गिरकर 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में बर्फबारी हुई। इसके अलावा सोनामर्ग, जोजीला, राजदान टॉप आदि पर्वतीय क्षेत्रों में सफेद चादर बिछी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Relief in summer due to continue rainfall and snowfall
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
बांदीपोरा के राजदान टॉप पर बर्फबारी से बांदीपोरा-गुरेज का 86 किलोमीटर राजमार्ग बंद किया गया है। पहलगाम में सामान्य से 7.0 डिग्री गिरकर 11.2 और गुलमर्ग में सामान्य से 8.7 डिग्री गिरकर 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में भी बारिश से शहरवासियों को तपिश से राहत मिली। यहां दिन का तापमान 26.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Relief in summer due to continue rainfall and snowfall
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
कहां कितनी हुई बारिश
श्रीनगर    27.5 (मिलीमीटर)
पहलगाम    11.9
गुलमर्ग    32.4
जम्मू    22.4
बनिहाल    46.8
बटोत    43.8
कटड़ा     25.6
भद्रवाह    33.3

यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: मंदिरों के शहर में 15 मई तक बंद हुई यह 12 धरोहरें, जानिए किन जगहों पर जाने में लगी रोक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed