{"_id":"607bc3d90a8b74488e7c3623","slug":"jammu-kashmir-education-department-this-action-will-be-taken-against-private-school-operators-who-charge-any-fees-other-than-tuition-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: ट्यूशन के अलावा अन्य कोई फीस वसूलने वाले निजी स्कूल संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: ट्यूशन के अलावा अन्य कोई फीस वसूलने वाले निजी स्कूल संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई
Sun, 18 Apr 2021 11:00 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:00 AM IST
सार
शिकायतें मिलने पर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने अधिकारियाें को जारी किया कार्रवाई का आदेश।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (private schools)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना रोकथाम के लिए बंद किए गए स्कूल संचालक यदि ट्यूशन फीस के अलावा कोई और शुल्क वसूल रहे हैं तो प्रशासन ऐसे स्कूलों पर सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के काउंसिलिंग सेल आओ बात करें पर अनधिकृत शुल्क वसूलने और पाठ्यसामग्री व वर्दी खरीदने को दबाव बनाने की शिकायतें आ रहे हैं।
विज्ञापन
इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेकर निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि जिन भी स्कूलों के खिलाफ ऐसी शिकायतें आ रही हैं, संबंधित अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लगातार बारिश से गर्मी में मिली राहत, फिर निकले गर्म कपड़े
विज्ञापन
निदेशालय की ओर से मई 2020 में आदेश जारी कर स्पष्ट किया गया था कि कोरोना महामारी के चलते बंद स्कूलों के संचालक अभिभावकों से केवल मासिक ट्यूशन फीस ही ले सकते हैं। पाठ्यसामग्री के लिए भी निदेशालय की ओर से निर्धारित डीलर ही मान्य होंगे, लेकिन अभिभावकों पर ट्यूशन समेत अन्य कई शुल्क के लिए दबाव बनाने की शिकायतें आ रही हैं।
पाठ्य सामग्री व वर्दी खरीदने के लिए भी दबाव बनाने की शिकायतें हैं। अभिभावकाें के अनुसार प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों की किताबें खरीदने को कहा जा रहा है, जबकि स्कूल बंद रखकर ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश दिया गया है।