जम्मू संभाग में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि कई जगहों पर कल यानी आठ मार्च को होली के पर्व मनाया जाना है। जम्मू शहर के बाजारों में होली के रंग में दूकानें सजी हुई हैं। इसके साथ ही कठुआ, उधमपुर, चिनैनी, पुंछ, रियासी में भी होली के त्योहार पर लोग जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
Holi 2023: जम्मू संभाग में होली की धूम, रंग-बिरंगे रंगों में रंगे लोग, ढोल की थाप पर जमकर थिरके, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:27 PM IST
सार
जम्मू संभाग की फिजा में होली का रंग चढ़ चुका है। हर कोई होली के उल्लास व उमंग में डूबा नजर आ रहा है। फिजा में होली का रंग व तराने घुल गए हैं। मंगलवार को बाजार में पर्व के लिए खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन