फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: जम्मू-कश्मीर सीमा पर ड्यूटी दे रहे जवानों ने उड़ाया रंग-गुलाल, उमंग और उत्साह की तस्वीरें आई सामने

Tue, 07 Mar 2023 02:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ/घगवाल
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ/घगवाल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Jawans celebrated Holi in Jammu Kashmir, pictures of enthusiasm and enthusiasm surfaced
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान - फोटो : पीटीआई

हम कल पुंछ निवासियों की सुरक्षा में रहेंगे, ताकि वह पूरे जोश से होली का त्योहार मना सकें। इसलिए, हम आज एक दिन पहले होली मना रहे हैं। यह कहना है पुंछ में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ के अधिकारियों जतिन्द्र कुमार और बलवान सिंह का। वे सोमवार को नगर स्थित वाहिनी मुख्यालय में जवानों के साथ होली मना रहे थे।

Jawans celebrated Holi in Jammu Kashmir, pictures of enthusiasm and enthusiasm surfaced
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान - फोटो : संवाद

उनका कहना था कि वैसे तो उनकी ड्यूटी 24 घंटे सातों दिन रहती है। परंतु उन्हें जब भी समय मिलता है तो वेे हर त्योहार जवानों के साथ मना लेते हैं, ताकि जवानों को घरों से दूर होने का एहसास न हो। मौके पर हर दिन अधिकारियों के सामने ड्यूटी के नियमों का पालन करते हुए सलामी ठोकने वाले जवान भी हाथों से अधिकारियों के चेहरों पर रंग लगाकर उनके गले मिलकर खुशी में झूम रहे थे।

Jawans celebrated Holi in Jammu Kashmir, pictures of enthusiasm and enthusiasm surfaced
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान - फोटो : संवाद

सोमवार सुबह 10 बजे नगर के मोहल्ला पुलिस लाइन स्थित सीआरपीएफ की 72वीं वाहिनी मुख्यालय पर होली समारोह का आयोजन किया गया।इसमें बड़ी संख्या में जवानों एवं अधिकारियों ने भाग लेते हुए सर्वप्रथम एक दूसरे के गुलाल लगाया, और गले लगाते हुए होली की बधाइयां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawans celebrated Holi in Jammu Kashmir, pictures of enthusiasm and enthusiasm surfaced
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान - फोटो : संवाद

कुछ ही पलों के उपरांत होली की धूम नजर आने लगी। अधिकारियों और जवानों के चेहरे रंग बिरंगे रंगों से रंगे हुए दिखाई दे रहे थे। जवान और अधिकारियों के बीच की नियमों से बंधी दूरी को पाटकर एक साथ नाचते गाते होली मना रहे थे। घंटों तक गुलाल उड़ाने व नाचने के बाद सभी जलपान करते हुए गपशप करते नजर आए।

विज्ञापन
Jawans celebrated Holi in Jammu Kashmir, pictures of enthusiasm and enthusiasm surfaced
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान - फोटो : संवाद

सीआरपीएफ के स्थानीय कमांडेंट जतिन्द्र कुमार का कहना था कि होली ही एक ऐसा त्योहार है जो सभी लोगों को एक-दूसरे से घुलने मिलने का मौका देता है। जैसे एक चेहरे पर कई रंग लगे नजर आते हैं, वैसे ही लोग विभिन्न प्रांतों एवं विभिन्न समुदायों से आने के बाद भी एक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed