{"_id":"615af9648ebc3e0bbe4f6979","slug":"hinglaj-shakti-peeth-story-mata-sherawali-temple-pakistan-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में है माता का ये मंदिर: राम और परशुराम से जुड़ी हैं मान्यताएं, कीजिए पावन शक्तिपीठ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में है माता का ये मंदिर: राम और परशुराम से जुड़ी हैं मान्यताएं, कीजिए पावन शक्तिपीठ के दर्शन
नवरात्र के पावन पर्व पर माता शेरावाली के मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगती हैं। माता के दर्शन करने के लिए भक्त माता के विभिन्न दरबारों तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। अगर माता का वह मंदिर शक्तिपीठ है तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। आज हम आपको माता के एक ऐसे शक्तिपीठ के बारे में बताने जा रहे हैं जहां तक पहुंचने के लिए पाकिस्तान सरकार से इजाजत लेनी पड़ेगी। इसका कारण यह है कि माता के ये शक्तिपीठ बलूचिस्तान में स्थित है।
इस शक्तिपीठ के पास में ही हिंगला नदी प्रवाहित होती है। माता का यह मंदिर हिंगलाज देवी शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है। पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु के चक्र से कटकर यहां पर देवी सती का सिर गिरा था। इसलिए यह स्थान चमत्कारी और दिव्य माना जाता है। आगे की स्लाइड में कीजिए माता के दर्शन और जानिए कई महत्वपूर्ण बातें...
2 of 6
हिंगलाज देवी शक्तिपीठ
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में मुसलमान देवी हिंगलाज को नानी का मंदिर और नानी का हज भी कहते हैं। इस स्थान पर आकर हिंदू और मुसलमान का भेदभाव मिट जाता है। दोनों ही धर्मों के लोग भक्ति पूर्वक माता की पूजा करते हैं।
3 of 6
हिंगलाज मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंगलाज देवी के विषय में ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है कि जो एक बार माता हिंगलाज के दर्शन कर लेता है उसे पूर्वजन्म के कर्मों का दंड नहीं भुगतना पड़ता है। मान्यता है कि भगवान परशुराम द्वारा क्षत्रियों का अंत किए जाने पर बचे हुए क्षत्रियों ने माता हिंगलाज से प्राण रक्षा की प्रार्थना की थी। माता ने क्षत्रियों को ब्रह्मक्षत्रिय बना दिया इससे परशुराम से इन्हें अभय दान मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हिंगलाज मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मान्यता यह भी है कि रावण के वध के बाद भगवान राम को ब्रह्म हत्या का पाप लगा। इस पाप से मुक्ति पाने के लिए भगवान राम ने भी हिंगलाज देवी की यात्रा की थी।
विज्ञापन
5 of 6
हिंगलाज मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
भगवान राम ने यहां पर एक यज्ञ भी किया था। माता हिंगलाज माता वैष्णों की तरह एक गुफा में बैठी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।