{"_id":"5c5bd429bdec225eb27aa6a3","slug":"heavy-snowfall-and-rainfall-in-jammu-kashmir-highway-blocked-flights-from-srinagar-cancelled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हाईवे फिर बंद, सैकड़ों वाहन रोके गए, भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर से सभी उड़ने रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हाईवे फिर बंद, सैकड़ों वाहन रोके गए, भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर से सभी उड़ने रद्द
Thu, 07 Feb 2019 12:16 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
snowfall
जम्मू-कश्मीर के अधिकतर इलाकों में बुधवार से लेकर गुरुवार तक बर्फबारी व बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहा। पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। बर्फबारी व पस्सियां गिरने से एक बार फिर जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया है। इससे सैकड़ों वाहन को रोक दिया गया है। वहीं भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र कानाचक्क के ललेयाल में बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई।
Trending Videos
snowfall
गुरुवार को कश्मीर में जमकर बर्फबारी हुई। इस वजह से श्रीनगर जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जबकि पटनीटाप, नत्थाटाप, जुगधार, देराटाप, लद्दाधार, शिवगढ़ धार और स्योजधार में बर्फबारी हुई है। जवाहर टनल इलाके में भारी बर्फबारी हुई है।
snowfall
पंथेयाल, अनोखी फाल में पहाड़ों से पत्थर गिरने से हाईवे बंद हो गया है। राजोरी और पुंछ जिलों के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। पुंछ में पीरपंजाल के पहाड़ों, लोरन, गगड़ियां, सावजियां, उढ़ीपुरा, मोरबन, रंजाटी, हिलकाका, तत्ताकुटी और मुगलरोड पर पीर की गली से पोशाना तक भारी हिमपात हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : बासित जरगर
राजोरी जिले में बुद्धल और थन्नामंडी में भारी बर्फबारी हुई है। कठुआ जिले में लोहाई मल्हार, सरथल, बनी के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
snowfall shimla
जम्मू में भी दिन भर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार खराब मौसम का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। श्रीनगर में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।