फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस में भूचालः आजाद के खिलाफ जम्मू में ऐसा पहली बार हुआ, शर्मा ने कही ये बात

Wed, 03 Mar 2021 01:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 03 Mar 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad Protests and support in Congress jammu kashmir latest news
गुलाम नबी आज़ाद के समर्थन में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों सियासी पारा हाई है। गुलाम नबी आजाद के विरोध और समर्थन में हुए प्रदर्शनों से सियासी भूचाल आ गया है। यह पहली बार हुआ है जब आजाद के खिलाफ खुलकर जम्मू में नारे लगे हैं। इससे पार्टी में सियासी हलचल बढ़ी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों पर मंथन कर रहे हैं। इसमें कोई भी आजाद के खिलाफ नहीं बोल रहा है। हालांकि, गत दिनों जी-23 के नेताओं के बोल पार्टी कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरे हैं। जम्मू में पार्टी को बिना जानकारी आजाद के विरोध और समर्थन में प्रदर्शन हुए। इसे विरोध पक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध को भी माना जा रहा है। 

Ghulam Nabi Azad Protests and support in Congress jammu kashmir latest news
गुलाम नबी आज़ाद के खिलाफ प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद जम्मू में गुलाम नबी आजाद द्वारा सार्वजनिक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने से कार्यकर्ताओं का एक धड़ा खफा है। उनका कहना है कि इससे प्रदेश कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

Ghulam Nabi Azad Protests and support in Congress jammu kashmir latest news
गुलाम नबी आज़ाद के खिलाफ प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

नए घटनाक्रम से पार्टी की बगावत और अंतर्कलह खुलकर सामने आई है। इससे विरोध और समर्थन धड़ों में टकराव बढ़ सकता है। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी हाईकमान क्या कार्रवाई करता है, इसे देखना बाकी है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad Protests and support in Congress jammu kashmir latest news
गुलाम नबी आजाद - फोटो : ANI

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि गुलाम नबी आजाद बड़े कद वाले नेता हैं। उनके खिलाफ हुए प्रदर्शन की पार्टी को कोई जानकारी नहीं थी और ना ही इसके लिए कोई मंजूरी दी गई। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में की बातों से कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हुई है। हालांकि जम्मू में सार्वजनिक और पार्टी कार्यालय में उन्होंने भाजपा के खिलाफ खुलकर हमला बोला था।
 

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad Protests and support in Congress jammu kashmir latest news
जम्मू में शांति सम्मेलन में बोलते हुए गुलाम नबी आजाद - फोटो : ani

शर्मा ने कहा कि भाजपा में जाने के कयासों पर भी आजाद ने विराम लगाया था। जी-23 के कुछ नेताओं के बोल पर पार्टी कार्यकर्ताओं में कुछ रोष है। आजाद के खिलाफ प्रदर्शन की घटना पर मंथन किया जाएगा। हम पार्टी के वरिष्ठ नेता के खिलाफ ऐसी कार्रवाई का कोई समर्थन नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें- फिर करवट बदलेगा मौसम, कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के आसार, देखिए 'जन्नत' के अद्भुत नजारे    

यह भी पढ़ें- यहां लोग बोले- वही वैक्सीन लगाओ जो प्रधानमंत्री ने लगवाई है, जानिए फिर क्या हुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed