फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकी हमले में शहीद ASI की बेटी की सारी शिक्षा की जिम्मेदारी लेने आगे आए गौतम गंभीर

Tue, 05 Sep 2017 07:24 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 05 Sep 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir will support zohra in her education
ASI - फोटो : File Photo

क्रिकेटर गौतम गंभीर आतंकी हमले में शहीद जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई अब्दुल रशीद की बेटी जोहरा की तालीम में मदद करेंगे। मंगलवार को गौतम ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया- मैं तुम्हें (जोहरा को) लोरी देकर नहीं सुला सकता, लेकिन सपने पूरे करने को जागने मेें मदद करूंगा। इसके तुरंत बाद एक और ट्वीट कर उन्होंने कहा कि तुम (जोहरा) इन आंसुओं को गिरने मत दो। शायद ही धरती तुम्हारे दर्द का बोझ उठा सके। शहीद एएसआई अब्दुल रशीद को सलाम...।

gautam gambhir will support zohra in her education
ASI - फोटो : File Photo
इसी 28 अगस्त को कश्मीर के अनंतनाग जिले के मेहंदीकदल में हुए आतंकी हमले में एएसआई अब्दुल रशीद शहीद हो गए थे। थाने से बगैर हथियार बाहर निकले रशीद को आतंकियों ने गोली मार दी थी। पिता के ताबूत पर जोहरा की रोती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। 
gautam gambhir will support zohra in her education
गौतम गंभीर - फोटो : File Photo
गौतम के मैनेजर दिनेश चोपड़ा ने साफ किया कि गौतम गंभीर फाउंडेशन (जीजीएम) जोहरा को सभी शैक्षिक दायित्वों, जिसमें उच्च शिक्षा भी शामिल है, को पूरा करने में मदद करेगा। इससे पहले भी गौतम ने अप्रैल में छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में मारे गए 24 सीआरपीएफ जवानों के बच्चों को मदद देने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir will support zohra in her education
SP vaid - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर केडीजीपी एसपी वैद ने गौतम की पेशकश का स्वागत किया। कहा कि इससे जोहरा का भविष्य सुरक्षित होगा। पुलिस के भी हौसले बुलंद होंगे।
विज्ञापन
gautam gambhir will support zohra in her education
गौतम गंभीर - फोटो : FILE PHOTO
जोहरा की मां नसीम और भाई फैजल ने भी इस घोषणा का स्वागत किया। बता दें कि इससे पहले गौतम कश्मीर की आजादी मांगने वालों को देश से बाहर जाने का रास्ता दिखाने की बात कहकर चर्चाओं में थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed