कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। बर्फ से ढके पर्वतीय इलाके ऐसे दिखाई पड़ रहे हैं मानों कि चांदी के पहाड़ हों। बर्फबारी रात के दौरान शुरू हुई और कई स्थानों पर अभी भी जारी है। इसके चलते बुधवार सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे से संचालित होने वाली उड़ानें भी प्रभावित रहीं। खराब मौसम, रनवे पर बर्फ जमा होने और कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन बाधित हुआ।
2 of 5
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट में लगभग छह इंच ताजा बर्फबारी हुई है। कुपवाड़ा में भी लगभग तीन इंच बारिश दर्ज की गई है। श्रीनगर सहित अन्य स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई।
3 of 5
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
बर्फबारी को लेकर अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उच्चतर इलाकों में कई अन्य क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी की खबर है। हालांकि, ताजा बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही को प्रभावित करने जैसी कोई सूचना नहीं है।
4 of 5
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
घाटी में न्यूनतम तापमान में सुधार होने से निवासियों को बड़ी राहत मिली। श्रीनगर में मंगलवार रात को तापमान माइन्स 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पहलगाम में मंगलवार को माइनस 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
5 of 5
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
वहीं उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान माइन्स 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जानकारी के अनुसार जम्मू- कश्मीर में सबसे ज्यादा ठंडा स्थान यही रिसॉर्ट रहा। मौसम विभान ने गुरुवार तक जम्मू-कश्मीर के काफी स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश का अनुमान लगाया है।