{"_id":"602cde49cc3b95530c24c62a","slug":"foreign-diplomats-reached-jammu-kashmir-to-experience-situation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए विदेशी प्रतिनिधियों के जम्मू-कश्मीर दौरे से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें, साथ ही देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए विदेशी प्रतिनिधियों के जम्मू-कश्मीर दौरे से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें, साथ ही देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर पहुंचा विदेशी प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूरोप और अफ्रीका के प्रतिनिधियों का दल दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को घाटी पहुंच गया है। इस दल में यूरोपीय संघ, फ्रांस, मलेशिया, ब्राजील, इटली, फिनलैंड, बांग्लादेश, क्यूबा, चिली, पुर्तगाल, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, स्वीडन, सेनेगल, ताजिकिस्तान, कीर्गिस्तान, आयरलैंड, घाना, एस्टोनिया, बोलीविया, मलावी, इरीट्रिया और आयवरी कोस्ट के राजनयिक शामिल हैं।
2 of 5
जम्मू-कश्मीर पहुंचा विदेशी प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : बासित जरगर
बडगाम पहुंचे राजनयिकों में से फ्रांस और इटली के राजनयिकों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनका हाल जाना। बाद में अन्य राजनयिकों ने भी स्थानीय लोगों से बातचीत की। बडगाम जिले के डीडीसी अध्यक्ष नजीर अहमद खान ने कहा कि हमें विदेशी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करने का अवसर मिला। हमने विकास योजनाओं, किए गए काम और होने वाले कार्यों के बारे में बातचीत की।
3 of 5
जम्मू-कश्मीर पहुंचा विदेशी प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान यह प्रतिनिधि मंडल 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 की समाप्ति और राज्य का दर्जा समाप्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जम्मू-कश्मीर पहुंचा विदेशी प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : बासित जरगर
वहीं विदेशी प्रतिनिधियों के दौरे से पहले मंगलवार को श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई। प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों ने अपने अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जम्मू-कश्मीर पहुंचा विदेशी प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : बासित जरगर
सूत्रों के अनुसार दल के यहां पहुंचने से पहले एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई गई थी जिसमें सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया और उनके दौरे को सुरक्षित बनाने के लिए एक रोड मैप तैयार किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।