फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी से गुलजार हुई घाटी, वैष्णो देवी में त्रिकुटा की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी, तस्वीरें मोह लेंगी आपका मन

Sun, 13 Dec 2020 12:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Dec 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news first snowfall of the season in Trikuta hills and Srinagar
श्रीनगर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : amar ujala

बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलजार हो गए हैं। कोविड महामारी और लाकडाउन झेलने के बाद सफेद चादर बिछने से पर्यटकों के आने की आस बढ़ी है। कई पर्यटन स्थलों पर सैलानियों ने रुख करना भी शुरू कर दिया है। श्री माता वैष्णो देवी में त्रिकुटा की पहाड़ियों और श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

jammu kashmir news first snowfall of the season in Trikuta hills and Srinagar
श्रीनगर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : amar ujala

नत्थाटॉप, पटनीटॉप सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर भी सफेद चादर बिछ गई है। इस बीच जवाहर टनल पर बर्फबारी और रामबन के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 घंटे बंद रहा। जोजिला दर्रा पर बर्फबारी से श्रीनगर-लेह और राजोरी व पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड अभी नहीं खुल पाया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। 

jammu kashmir news first snowfall of the season in Trikuta hills and Srinagar
श्रीनगर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : amar ujala

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तड़के बर्फबारी हुई। यहां पिछले चौबीस घंटे में रुक रुक कर बारिश भी जारी रही, हालांकि शनिवार को मौसम में सुधार भी हुआ। जिला डोडा के गुरमाल गांव में भारी बारिश से फंसे आठ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जिला पुंछ के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir news first snowfall of the season in Trikuta hills and Srinagar
श्रीनगर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : amar ujala
रविवार को मौसम में सुधार होगा 
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को मौसम में सुधार होगा। हालांकि जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन
jammu kashmir news first snowfall of the season in Trikuta hills and Srinagar
श्रीनगर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : amar ujala

कई जिलों में हिमस्खलन का खतरा, आपदा प्रबंधन अलर्ट 
बर्फबारी के बाद कई पर्वतीय जिलों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिले में मध्यम श्रेणी के खतरे (येलो अलर्ट) और अनंतनाग व कारगिल जिले में निम्न श्रेणी के खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। प्रशासन की ओर से संभावित जिलों में लोगों को बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में न जाने का हिदायत दी गई है। इसके साथ हिमस्खलन के खतरों को देखते हुए आपात प्रबंधन को अलर्ट पर रखा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed