{"_id":"5fb221660ca886453d092e56","slug":"first-snowfall-occurred-in-many-mountainous-areas-including-gulmarg-nathatop-shivgarh-dhar-in-jammu-and-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: गुलमर्ग-नत्थाटॉप और शिवगढ़ धार में पहली बर्फबारी, पर्यटकों ने उठाया लुत्फ, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: गुलमर्ग-नत्थाटॉप और शिवगढ़ धार में पहली बर्फबारी, पर्यटकों ने उठाया लुत्फ, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड
Mon, 16 Nov 2020 12:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
मौसम का लुत्फ उठाते हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। एक दिन में तापमान 6 से 12 डिग्री तक लुढ़क गया है। जम्मू के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, पहलगाम के अलावा जम्मू संभाग के पुंछ, राजोरी और डोडा जिले के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में रविवार को जमकर बर्फबारी हुई।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : एएनआई
ताजा बर्फबारी से राजोरी और पुंछ जिलों को कश्मीर घाटी से जोड़नी वाली मुगल रोड पर और श्रीनगर लेह हाईवे भी भारी बर्फबारी और भूस्खलन के चलते बंद कर दिया गया। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर बारिश के चलते कई स्थलों पर भूस्खलन हुआ लेकिन हाइवे पर वाहनों को धीरे-धीरे आगे जाने की अनुमति दी गई हैं।
मौसम का लुत्फ उठाते हुए पर्यटक
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू शहर में देर रात 10 से 15 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। मुगल रोड पर पीर की गली के पास बर्फबारी के कारण आम लोगों के लिए यातायात बंद कर दिया गया है। किसी भी वाहन और न ही पैदल चलने वालों को अनुमति नहीं है। इस बीच ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। कुपवाड़ा में बर्फबारी के कारण करनाह, माछिल और केरन इलाकों को जाने वाली तीनों सड़कों पर यातायात बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का लुत्फ उठाते हुए पर्यटक
- फोटो : बासित जरगर
वहीं, उधमपुर में चिनैनी में बारिश के साथ ही हिमपात का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया है। इससे जहां क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है वहीं बर्फबारी होने से लोग काफी उत्साहित हैं। उधर, बर्फीली हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है और जगह-जगह लोग अलावा गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। बारिश के चलते लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
मौसम का लुत्फ उठाते हुए पर्यटक
- फोटो : बासित जरगर
रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलते ही बारिश शुरू हो गई। इसके बाद नत्थाटॉप की चोटी पर देर शाम को करीब दो इंच से अधिक बर्फबारी हुई है और बर्फ गिरने का दौर है। जबकि पटनीटॉप में बारिश का सिलसिला जारी और जल्द ही वहां भी हिमपात होने की संभावना है। शिवगढ़ धार, सियोजदार, जुगदार में भी पहला हिमपात हुआ है।