{"_id":"5fa629e18ebc3e9bef37fcc0","slug":"terrorist-attack-in-jammu-35-dead-including-eight-bjp-leaders-in-terrorist-incidents-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: इस साल आतंकी घटनाओं में आठ BJP नेताओं समेत 35 की मौत, ग्रेनेड हमले में 4 साल का बच्चा भी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: इस साल आतंकी घटनाओं में आठ BJP नेताओं समेत 35 की मौत, ग्रेनेड हमले में 4 साल का बच्चा भी...
Sat, 07 Nov 2020 10:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
security forces
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष आतंकी घटनाओं में 8 भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कुल 35 से अधिक स्थानीय लोगों की मौत हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के युवा मोर्चा के अध्यक्ष वसीम बारी, उसके भाई उमर शेख और पिता बशीर शेख के अलावा ओमपोरा बडगाम के अब्दुल हमीद नजार, कुलगाम जिले के भाजयुमो महासचिव फिदा हुसैन, वाईके पोरा के उमर रमजान और कुलगाम सोपट के हारून रशीद बेग शामिल हैं।
Trending Videos
security forces
- फोटो : बासित जरगर
दालवाशी बडगाम के बीडीसी चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह की भी निर्मम हत्या की गई थी। इसके अलावा श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खोंमुह के निसार अहमद उर्फ कोबरा को अगवा कर मारा गया था। उसका शव दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के दंगम गांव से बरामद हुआ था। बताया जा रहा था कि वो भाजपा से संबंधित था लेकिन बाद में पार्टी ने इस बात को नकारा था।
security forces
- फोटो : बासित जरगर
वहीं कई स्थानीय लोग भी आतंकियों का निशाना बने। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की गोली लगने से एक मानसिक रोगी की मौत हो गई थी। दक्षिणी कश्मीर के बिजबिहाड़ा में आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में 4 वर्ष का निहान भट मारा गया। इस हमले में सीआरपीएफ़ की 90 बटालियन का एक जवान शाम लाल भी शहीद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या
- फोटो : बसित जरगर
आतंकियों ने त्राल पायीन के ग़ुलाम नबीमीर, रेडवानी बाला कुलगाम में एक ऑटो चालक महराजुदीन भट, तारीगाम कुलगाम में वसीम अहमद, रेडवानी कुलगाम में ग़ुलाम हसन वागे व सिराजुदीन गोरसी और लारकीपोरा में मोहम्मद सलीम डार को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
kulgam attack on bjp leaders
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सैनिक बशीर अहमद को भी आतंकियों ने बछरू कुलगाम में गोली मारी थी। इसके अलावा कंगन पुलवामा में मानसिक रोगी आजाद अहमद की भी हत्या की थी। वहीं एडवोकेट बाबर कादरी को हवाल श्रीनगर में, पूर्व आतंकी तनवीर सोफी को रतनीपोरा पुलवामा में गोली मारी थी।