बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। इस बार प्रकट हुए बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरे आ गई है। इस साल की शिवलिंग करीब 10 से 12 फीट ऊंची है। इस गुफा का सबसे पहला दर्शन 8 लोगों की यह टोली ने किया जोकि पंजाब से आई थी।
सूत्रों की मानें तो इस बार भी बाबा बर्फानी, माता पार्वती और पुत्र गणेश के साथ पवित्र अमरनाथ जी की गुफा में प्रकट हुए है। गौरतलब है कि हजारों लोगों ने बाबा के दर्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। इस साल श्री अमरनाथ जी की यात्रा 28 जून से आरंभ होकर 26 अगस्त तक चलेगी।
आईजी सीआरपीएफ रविदीप सिंह साही ने यात्रा प्रबंधों को लेकर बताया कि इस वर्ष की अमरनाथ जी यात्रा की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा की सुरक्षा के लिए व्यापक योजना बनाई गयी है।
अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन राज्यपाल एनएन वोहरा ने हाल ही में कुछ दिन पूर्व जम्मू में श्राइन बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर इस वर्ष यात्रा के लिए किये जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समय पर यात्रा को शुरू करवाने के लिए सभी प्रबंधों को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।