फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ की चादर से ढक गईं कश्मीर की पहाड़ियां, धरती पर स्वर्ग जैसा खूबसूरत नजारा, देखें तस्वीरें

Wed, 06 Nov 2019 05:46 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 06 Nov 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
first heavy snowfall in kashmir gulmarg, latest photos of snowfall kashmir 2019
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू क्षेत्र में पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद बुधवार को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

first heavy snowfall in kashmir gulmarg, latest photos of snowfall kashmir 2019
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग ने मंगलवार को केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बुधवार से अगले तीन दिनों के लिए मध्यम से भारी बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान जताया था। अधिकारियों ने बताया कि पीर की गली समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को बर्फबारी हुई, जिसके कारण एहतियाती कदम उठाते हुए मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। 

first heavy snowfall in kashmir gulmarg, latest photos of snowfall kashmir 2019
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि लोगों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इस सड़क के पास से यात्रा नहीं करने के निर्देश दिये गये है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बावजूद जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू ढंग से चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
first heavy snowfall in kashmir gulmarg, latest photos of snowfall kashmir 2019
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले लगभग 300 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर दोनों ओर से हल्के मोटर वाहनों की आवाजाही जारी है जबकि भारी वाहनों को जम्मू से श्रीनगर के लिए शाम के दौरान जाने की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
first heavy snowfall in kashmir gulmarg, latest photos of snowfall kashmir 2019
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
राज्य मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, ‘‘एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। चक्रवात ‘महा’ के साथ इसके संपर्क से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में छह नवम्बर से आठ नवम्बर तक मध्यम से भारी बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है।’’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed