फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई

Fri, 22 Jan 2021 01:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 Jan 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Fear of terrorist attack on Republic Day, security agencies alert, police patrol also increased
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता - फोटो : निखिल मेहता

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल ने सभी पुलिस अधिकारियों को 26 जनवरी तक अपना स्टेशन न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। शहर में सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसी) को भी मुस्तैद रहने के लिए कहा है।


 

Fear of terrorist attack on Republic Day, security agencies alert, police patrol also increased
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी के अनुसार सुरक्षा के मद्देजनर जम्मू के एमए स्टेडियम को सील कर दिया गया है। इसे अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर खोला जाएगा। शहर के चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनाती किए गए हैं। क्यूआरटी वाहनों को भी सक्रिय किया गया है। 24 घंटे सुरक्षाकर्मी हर आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए हैं।


 
Fear of terrorist attack on Republic Day, security agencies alert, police patrol also increased
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता - फोटो : फाइल, अमर उजाला

जम्मू शहर सहित अन्य इलाकों में नाकों पर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान वाहनों की गहनता से जांच कर रहे हैं। वाहन चालकों और राहगीरों के सामान को खंगाला गया। बॉर्डर एरिया और नेशनल हाईवे के नाकों पर चौकसी के साथ रात को शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा आम लोगों से भी सहयोगी की अपील की गई है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fear of terrorist attack on Republic Day, security agencies alert, police patrol also increased
terrorists - फोटो : सोशल मीडिया
घने कोहरे की आड़ में सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी

रक्षा सुत्रों के अनुसार प्रदेश में आतंकी लगातार घने कोहरे की आड़ में सीमा पार घुसपैठ करने की साजिश रच रहे हैं। इस साजिश को नाकाम करने के लिए बीएसएफ और पुलिस ने मिलकर रणनीति बनाई है। सीमावर्ती इलाकों में कई जगहों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। खास तौर पर बॉर्डर से शहर को जोड़ने वाले लिंक रोड पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Fear of terrorist attack on Republic Day, security agencies alert, police patrol also increased
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता - फोटो : साकिब नबी

बीते एक हफ्ते में दो बार सीमा पार घुसपैठ की कोशिश की जा चुकी है। इससे पहले सांबा जिले में यहां बॉर्डर पर सुरंग मिली तो अखनूर सेक्टर में बॉर्डर पर आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। सांबा जिले में भी संदिग्ध देखे गए हैं। ड्रोन के जरिये हथियार भेजे जा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed