जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे। उनकी रिहाई के बाद यह दूसरा मौका है जब फारूक उमर से मिलने पहुंचे। बता दें कि अपने ही घर में करीब सात माह से नजरबंद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला को शुक्रवार को रिहा किया गया था।
2 of 5
उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : बासित जरगर
रिहा होने के तुरंत बाद फारूक अब्दुल्ला ने उन सांसदों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनकी रिहाई के लिए लड़ाई लड़ी।
3 of 5
उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि सारे नेताओं के रिहा होने के पश्चात ही वह भविष्य के बारे में कोई निर्णय ले पाएंगे। अब्दुल्ला ने कहा, मैं आजाद हूं...उम्मीद है कि बाकी नेता भी जल्द ही रिहा होंगे। सभी सांसदों का आभार जिन्होंने मेरी रिहाई के लिए लड़ाई लड़ी।
4 of 5
उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया था। फारूक अब्दुल्ला की रिहाई से पहले कुछ अन्य नेताओं को भी छोड़ा गया था, लेकिन उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती समेत अभी भी कई नेता नजरबंद हैं।
5 of 5
उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : बासित जरगर
फारूक पहले मुख्यमंत्री थे जिनको पीएसए के तहत नजरबंद किया गया था। फारूक के खिलाफ पीएसए 15 सितंबर को लगाया गया था।