{"_id":"5b7036c042c7926d1a6c411b","slug":"encounter-burst-in-srinagar-jammu-kashmir-on-sunday-on-jawan-martyr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: तस्वीरों में देखियें कुछ इस तरह सात घंटे चला श्रीनगर में एनकाउंटर, एक जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: तस्वीरों में देखियें कुछ इस तरह सात घंटे चला श्रीनगर में एनकाउंटर, एक जवान शहीद
प्रांजल दीक्षित, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 12 Aug 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई करते जवान
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर बटमालू क्षेत्र में रविवार तड़के आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में एसओजी का एक जवान शहीद हो गया है वहीं तीन गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। शहीद कांस्टेबल परवेज अहमद को जवानों ने सलामी दी। शहीद जवान एसओजी एसपी के पीएसओ की जिम्मेदारी संभाल रहा था।
Trending Videos
श्रीनगर में चली मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
आईजी कश्मीर एसपी पानी ने अमर उजाला को बताया कि, आतंकियों के दो प्रमुख सहयोगियों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां आतंकी छिपे थे उस जगह को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उस क्षेत्र में मिले खून के धब्बे से पता चलता है कि आतंकी वहां मौजूद थे और घायल होने के बाद वहां से फरार हो गए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। आतंकियों के दो मददगारों से पूछताछ की जा रही है। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।
श्रीनगर में चला एनकाउंटर
- फोटो : बासित जरगर
पुलिस प्रवक्ता ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के आसपास आवासीय आबादी और अन्य नागरिक प्रतिष्ठानों पर विचार करते हुए प्रतिशोध में अधिकतम संयम बरता है। फायरिंग फिलहाल रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में चली मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खोज अभियान चल रहा है, क्योंकि माना जा रहा है कि फायरिंग के दौरान आतंकवादी घायल हुए हैं जो आस-पास ही छुपे हो सकते हैं। हालांकि मुठभेड़ की साइट से संदिग्ध सामग्री बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के दो सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तत्काल मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में चली मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
सूत्रों की माने तो इनका मकसद स्वतंत्रता दिवस पर हमले का था। इसकी खबर सुरक्षाबलों को लगते ही उन्होंने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शनिवार देर रात से ही शुरू कर दिया था।
जम्मू-कश्मीर डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि बटमालू क्षेत्र में चल रहे एनकाउंटर में एसओजी का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं मुठभेड़ में अभी सीआरपीएफ के दो और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल है। मौके पर सेना सहित सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान आतंकियों की फायरिंग का करार जवाब दे रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि बटमालू क्षेत्र में चल रहे एनकाउंटर में एसओजी का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं मुठभेड़ में अभी सीआरपीएफ के दो और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल है। मौके पर सेना सहित सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान आतंकियों की फायरिंग का करार जवाब दे रहे हैं।