{"_id":"617ba2c055c19864e31c8b98","slug":"doda-road-accident-12-people-died-jammu-and-kashmir-latest-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत की घाटी: लाशों के बीच पड़े घायलों की चीत्कार से कांप उठे लोग, दर्दनाक हादसे की गवाह ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत की घाटी: लाशों के बीच पड़े घायलों की चीत्कार से कांप उठे लोग, दर्दनाक हादसे की गवाह ये तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
डोडा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू संभाग के डोडा में हुए सड़क हादसे में 12 लोगों को जान नहीं गंवानी पड़ती अगर मेटाडोर के चालक ने यात्रियों की बात सुन ली होती। यात्रियों ने बार-बार चालक से कहा कि वह धीरे चले, लेकिन उसने नहीं सुनीं। वाहन की स्पीड काफी थी। चालक ने ब्रेक लगानी चाही, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हुए। शवों और तड़पते घायलों को देखकर इलाके के लोग सिहर उठे।
मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू पहुंचे यात्रियों के साथ आए कुछ लोगों ने हादसे के बारे जानकारी दी। घायल रमेश कुमार के साथ आए रविकांत ने बताया कि वह हादसे के कुछ देर बाद वहां पहुंचे थे। चालक तेज गति में वाहन चला रहा था। कई बार कहने के बावजूद स्पीड कम नहीं की। मोड़ पर उसने जब ब्रेक लगानी चाही, तो ब्रेक नहीं लगी और मेटाडोर खाई में जा गिरी। इस हादसे में अभी तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, 14 लोगों का इलाज चल रहा है। घायलों के सिर और गर्दन पर अधिक चोट आई है। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
2 of 6
डोडा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
घायलों के अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों का अमला इनके उपचार में जुट गया। सभी घायलों की गर्दन और सिर में चोटें हैं। गर्दन को बेल्ट से बांधा गया है। कई के शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आईं हैं। अस्पताल पहुंचते ही तमाम डॉक्टर और स्टाफ इनके उपचार में जुट गया। इस बीच अफरा तफरी का माहौल रहा।
3 of 6
डोडा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
डोडा, किश्तवाड़ और रामबन यह तीनों जिले चिनाब वैली के अधीन आते हैं। यदि पिछले पांच से छह साल का आंकड़ा लें, तो साफ दिखता है कि बड़े हादसों की यह प्रमुख डेस्टीनेशन है। हर साल सड़क हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डोडा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले 2 जुलाई 2019 को किश्तवाड़ में एक बस चिनाब में गिर गई थी। यह बस भी ओवरलोड थी। उसमें 50 से ज्यादा यात्री थे। 35 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
डोडा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
2 जुलाई 2021 को एक सूमो रामबन में चिनाब में गिर गई और इसमें 5 की मौत हो गई। 2013 से लेकर अब तक चिनाब घाटी में 1700 से ज्यादा रोड एक्सीडेंट हो चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।