फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Nepal flash floods tragedy should serve as warning for Kashmir valley

Srinagar: नेपाल की तबाही कश्मीर के लिए भी चेतावनी, मीरवाइज ने पर्यावरण संरक्षण पर जताई चिंता

Fri, 28 Aug 2026 06:06 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 28 Aug 2026 06:06 PM IST
सार

मीरवाइज उमर फारूक ने नेपाल में आई बाढ़ और तबाही को कश्मीर के लिए भी चेतावनी बताते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।

विज्ञापन
Nepal flash floods tragedy should serve as warning for Kashmir valley
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : @MirwaizKashmir

विस्तार

नेपाल और हिमालयी क्षेत्र में आई बाढ़ और तबाही को कश्मीर के लिए भी एक गंभीर चेतावनी बताते हुए मीरवाइज उमर फारूक ने घाटी के नाजुक पर्यावरण की सुरक्षा पर जोर दिया है। शुक्रवार को ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में नमाज के दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन इसके साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


मीरवाइज ने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा पर दुख जताते हुए प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और लापता लोगों की सुरक्षित वापसी तथा पीड़ित परिवारों के लिए राहत की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि कश्मीर भी उसी संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र का हिस्सा है, जहां हाल के वर्षों में भारी बारिश, बादल फटने, अचानक आने वाली बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन इन घटनाओं का एक बड़ा कारण है, लेकिन हमें अपने विकास के तरीके पर भी गंभीरता से विचार करना होगा। पहाड़ों को काटना, पेड़ों की कटाई, संवेदनशील इलाकों में होटल और भवनों का निर्माण तथा प्राकृतिक जल निकासी के रास्तों में बदलाव भविष्य में बड़ी आपदाओं का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed