फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिहर उठा जम्मू-कश्मीर: डोडा की सड़क पर खूनी खेल ने सबको झकझोर दिया, 12 लोगों की मौत और 14 घायल

Thu, 28 Oct 2021 06:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Doda Road Accident 11 died and 12 injured Jammu Kashmir News
डोडा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार की सुबह 12 लोगों के लिए मौत बनकर आई। 14 लोग अभी भी जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। जिले के ठाठरी में मेटाडोर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाठरी में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। पीएमएनआरएफ की ओर से जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शोक व्यक्त किया और शाम को घायलों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे।



गुरुवार सुबह ठाठरी इलाके से जिला मुख्यालय डोडा आ रही मेटाडोर करीब आठ बजे सुईबारी कराड़ा के पास खाई में जा गिरी। अचानक चीख पुकार मचने के बाद आसपास के गांवों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस और सेना को दी। इसके तुरंत बाद सेना के जवान मौके पर पहुंचे। 

Doda Road Accident 11 died and 12 injured Jammu Kashmir News
डोडा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल से जिला मुख्यालय का दूरी करीब दस किलोमीटर है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक घायलों के पहुंचने के बाद अस्पताल में चीख पुकार मच गई।

Doda Road Accident 11 died and 12 injured Jammu Kashmir News
डोडा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घटना के बाद डीसी डोडा विकास शर्मा से बात कर घायलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घायलों को उचित उपचार मुहैया करवाया जाए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Doda Road Accident 11 died and 12 injured Jammu Kashmir News
डोडा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में ये लोग हुए घायल

संजय कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी पांजा, नवीद अख्तर पुत्र गुलाम मुस्तफा निवासी थलेला, नीतू देवी पुत्री लक्ष्मण सिंह निवासी कुराड़ा, विक्रम सिंह पुत्र गुलाब चंद निवासी बलवाना, अशोक शर्मा पुत्र विद्या लाल निवासी मद राणा, मुकेश कुमार पुत्र सुग्रीव शर्मा निवासी मोहल्ला, आरिफ हुसैन पुत्र मोहम्मद मूसा निवासी कारा, सविता देवी पत्नी रमेश कुमार निवासी डॉल मोहल्ला, बाबर हुसैन पुत्र अल्लादिस्ता निवासी थलेला, रोहित पुत्र सुग्रीव शर्मा निवासी बलवाना, संतोषा देवी पत्नी गुरदेव सिंह निवासी प्रेम नगर, पूनम देवी पुत्री बलवंत सिंह निवासी प्रेम नगर्र, रमेश कुमार पुत्र हेमराज निवासी ठाठरी, परवेज अहमद पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी आरिफ मोहल्ला ठाठरी शामिल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


 
विज्ञापन
Doda Road Accident 11 died and 12 injured Jammu Kashmir News
डोडा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
सात घायलों को किया एयरलिफ्ट

बाबर हुसैन, रोहित, संतोषा देवी, पूनम देवी, रमेश कुमार, मोनिका देवी और परवेज अहमद को एयरलिफ्ट कर जम्मू रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान मोनिका की मौत हो गई।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed