फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: डोडा हादसे में सेना के जवान बने देवदूत, एयरलिफ्ट कर घायलों को पहुंचाया जीएमसी जम्मू

Thu, 28 Oct 2021 12:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 28 Oct 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Army personnel became angel in Doda accident, airlifted the injured to GMC Jammu
डोडा में हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के ठाठरी में मेटाडोर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक घायल हो गए हैं और इनमें से सात को एयरलिफ्ट करके जीएमसी जम्मू लाया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग घायलों की राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेना के जवानों के साथ मिलकर घायलों को खाई से निकाला। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के ठाठरी में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। पीएमएनआरएफ की ओर से जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

Jammu-Kashmir: Army personnel became angel in Doda accident, airlifted the injured to GMC Jammu
डोडा में हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

ठाठरी इलाके में जिला मुख्यालय से गुरुवार को डोडा आ रही मेटाडोर करीब आठ बजे सुईबारी कराड़ा के पास खाई में जा गिरी। अचानक चीख पुकार मचने के बाद आसपास के गांवों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे।

Jammu-Kashmir: Army personnel became angel in Doda accident, airlifted the injured to GMC Jammu
डोडा में हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

इसकी सूचना पुलिस और सेना को दी। इसके तुरंत बाद सेना के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से खाई में उतर घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरु कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Army personnel became angel in Doda accident, airlifted the injured to GMC Jammu
डोडा में हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल से जिला मुख्यालय का दूरी करीब दस किलोमीटर है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Army personnel became angel in Doda accident, airlifted the injured to GMC Jammu
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला

सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक घायलों के पहुंचने के बाद अस्पताल में चीख पुकार मच गई। 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना के श्रीनगर पहुंचने के 74 साल पूरे होने का मनाया जश्न, लड़ाकू विमानों ने दिखाया दमखम, देखिए तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed