{"_id":"6028f88921dd1358d6485b1b","slug":"document-verification-camp-was-organized-in-the-valley-for-the-army-aspirants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए घाटी में लगा दस्तावेज सत्यापन शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए घाटी में लगा दस्तावेज सत्यापन शिविर
Sun, 14 Feb 2021 03:46 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 14 Feb 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
दस्तावेज सत्यापन शिविर
- फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती रैलियों में भाग लेने के इच्छुक स्थानीय युवाओं के लिए श्रीनगर में सेना ने रविवार को दस्तावेज सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेना की तरफ से पंजगाम, करालपोरा, कछामा, लुन्हारे और चौकीबल में आयोजित किया गया।
Trending Videos
दस्तावेज सत्यापन शिविर
- फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम की सूचना युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई। जिसमें इस क्षेत्र के युवाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 448 युवाओं ने हिस्सा लिया।
दस्तावेज सत्यापन शिविर
- फोटो : अमर उजाला
सेना ने बताया गया कि इस प्रक्रिया में युवाओं के डोमीसाइल और उम्र संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें 70 के करीब उम्मीदवारों को दस्तावेजों के आधार पर योग्य पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तावेज सत्यापन शिविर
- फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर सेना ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में पंजगाम में चिकित्सकीय और शारीरिक रूप से इन उम्मीदवारों की जांच की जाएगी जिसके बाद ही भर्ती की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
दस्तावेज सत्यापन शिविर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पूरी तरह से जांच के बाद ही उम्मीदवारों को रैलियों के लिए सेना की तरफ से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- एबीवीपी ने जम्मू में 100 मीटर लंबी तिरंगा रैली निकाल किया पुलवामा शहीदों को नमन, देखिए तस्वीरें