पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो और भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को प्रमोशन दिया गया है। रणबीर सिंह को अब सेना की 1 स्ट्राइक कार्प्स का नया जनरल कमांडिंग ऑफिसर बनाया गया है।
2 of 7
ranbeer singh
- फोटो : File Photo
रणबीर सिंह की जगह पर सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस पद की जिम्मेवारी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट को दी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट की नियुक्ति को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी से मंजूरी मिल गई है।
3 of 7
Indian Army
- फोटो : File Photo
रणबीर सिंह को सेना की जिस 1 स्ट्राइक कार्प्स का जीओसी बनाकर पदोन्नति दी गई है वह भारतीय सेना की सबसे घातक फोर्सेज में से एक मानी जाती है।
4 of 7
ranbeer singh
- फोटो : File Photo
1 स्ट्राइक कार्प्स का बेस उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्धित है। अब डीजीएमओ रहे रणबीर सिंह इसी फोर्स के मुखिया के पद पर कार्यभार संभालेंगे।
5 of 7
Indian Army
- फोटो : File Photo
मथुरा में भारतीय सेना की इस कमान को अब तक ले.ज. शोकीन चौहान द्वारा लीड किया जा रहा था जिन्हें अब नई जिम्मेवारी दी गई है।