{"_id":"5fdc666b8ebc3e3b6e55c11f","slug":"dal-lake-is-getting-a-new-attraction-after-155-years-shikara-ambulance-will-swim-on-a-lake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः 155 वर्षों बाद किसी झील पर तैरेगी एंबुलेंस, लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना ये शिकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरेंः 155 वर्षों बाद किसी झील पर तैरेगी एंबुलेंस, लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना ये शिकारा
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिकारा एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीनगर के बीचोबीच ज़बरवन पहाड़ियों के दामन में स्थित डल झील अपने दिलकश नज़ारों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। अब इस झील में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है एक अनोखी “शिकारा एंबुलेंस”। इस एंबुलेंस को डल झील में रहने वाले तारिक अहमद पतलू (46) ने बनाने का बीड़ा उठाया। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान पेश आने वाली परेशानियों के कारण वह ऐसा कदम उठाने के लिए प्रेरित हुए।
2 of 5
शिकारा एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
डल झील न सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित करने वाले 1500 से अधिक शिकारों और करीब 600 से अधिक हाउसबोट का घर है, बल्कि इस झील में एक अच्छी ख़ासी आबादी भी है जो यहां रहती है। लेकिन लोगों को परेशानी का सामना तब करना पड़ता है जब कोई बीमार होता है। ऐसे में झील निवासियों को बड़ी मुश्किल से अपने मरीज़ को शिकारे के सहारे किनारे तक लाना पड़ता है।
3 of 5
शिकारा एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा ही कुछ 46 वर्षीय तारिक अहमद पतलू को कोरोना महामारी के दौरान करना पड़ा। तारिक ने कहा कि कुछ महीने पहले वह कोरोना से संक्रमित हुए, कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत वह पहले अपने हाउसबोट में आईसोलेशन में चले गए लेकिन हालत बिगड़ी तो अस्पताल का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिकारा एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जब वह अस्पताल से वापस लौटे तो डल झील के किनारे शिकारे वालों ने उन्हें उनकी हाउसबोट तक ले जाने से इनकार किया। बड़ी मुश्किल से परिवार के सदस्यों ने उन्हें घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 5
शिकारा एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
तारिक ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों की सहायता से डल झील में शिकारा एंबुलेंस सेवा शुरू करने का फैसला किया। करीब दो महीने की मेहनत और 12 लाख रूपये की लागत के बाद वह इस शिकारा एंबुलेंस को तैयार कर पाए। इस एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 1865 में झेलम नदी में मरीजों को लाने और ले जाने के लिए एक बोट हुआ करती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।