फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में बर्फबारी तो जम्मू में ठिठुरन ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

Thu, 17 Dec 2020 03:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Dec 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
weather jammu kashmir, snowfall in Kashmir
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में मौसम का मिजाज राहत देता नजर नहीं आ रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने पर्वतीय इलाकों में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भयंकर ठंड के कारण जलस्रोतों का जमना हुआ शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में कोहरे की मार झेलने के लिए लोग मजबूर हो गए हैं। कोहरे के बीच बर्फीली हवा का एहसास बढ़ गया है। इससे जल्द राहत के आसार नहीं हैं। 



 

weather jammu kashmir, snowfall in Kashmir
weather jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर

सर्दी के साथ दोहरी चुनौती खड़ी कर रहे कोहरे ने जनजीवन पर खासा असर डालना शुरू कर दिया है। जम्मू शहर सहित संभाग के अधिकांश जिलों में जहां ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं कोहरे की वजह से रेल और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। 


 
weather jammu kashmir, snowfall in Kashmir
कश्मीर में हिमपात - फोटो : अमर उजाला

बीते सप्ताह पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद से मौसम खुल गया है और बुधवार को अच्छी धूप खिली। धूप खिलने से पिघलती बर्फ ने पहाड़ी जीवन को और दूभर कर दिया है। दिन में धूप के बीच भी जहां हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है, वहीं शाम ढलते और सूरज निकलने से पहले तापमान माइनस में जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather jammu kashmir, snowfall in Kashmir
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बनी में दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूर दराज इलाकों में हालात इससे भी बद्तर हो चुके हैं। 

 
विज्ञापन
weather jammu kashmir, snowfall in Kashmir
weather jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
घाटी में दिसंबर के महीने में पिछले 10 वर्षों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में बुधवार को मौसम की सबसे ठंडी रात शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज की गई जोकि सामान्य से 4.9 डिग्री कम थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed