फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चक्रवात ‘महा’ का जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर असर, भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Wed, 06 Nov 2019 10:24 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 06 Nov 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Cyclone 'Maha' impacts Jammu and Kashmir and Ladakh, warning of heavy rain and snow
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने अरब सागर से उठने वाले भीषण चक्रवात ‘महा’ के कारण बुधवार से शुक्रवार तक दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के कई हिस्सों में भारी बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
Cyclone 'Maha' impacts Jammu and Kashmir and Ladakh, warning of heavy rain and snow
मौसम विभाग की एडवाइजरी के अनुसार, चक्रवात ‘महा’ वर्तमान में पूर्वी मध्य अरब सागर के बीचो बीच है। इस कारण जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। इससे 6 से 8 नवंबर के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। 

 
Cyclone 'Maha' impacts Jammu and Kashmir and Ladakh, warning of heavy rain and snow
विभाग के उप निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि 6 नवंबर की रात से मौसम बिगड़ने की आशंका है, जो 7 नवंबर की देर रात तक वैसा ही रहेगा। इस दौरान श्रीनगर-जम्मू हाईवे, जोजिला पास, लेह-मनाली राजमार्ग, मुगल रोड आदि पर भू-स्खलन और भारी बर्फबारी के कारण यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyclone 'Maha' impacts Jammu and Kashmir and Ladakh, warning of heavy rain and snow
मुगल रोड पर और बर्फबारी
कश्मीर को पुंछ-राजोरी से जोड़ने वाले मुगल रोड के कई इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी रविवार को हुई थी। मंगलवार को शोपियां ज़िले के ऊपरी इलाकों सहित मुगल रोड पर सबसे ऊंचे स्थान पीर की गली में दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हुई।   

 
विज्ञापन
Cyclone 'Maha' impacts Jammu and Kashmir and Ladakh, warning of heavy rain and snow
लेह में तापमान माइनस में पहुंचा
मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे ठंडा रहा। जम्मू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed