फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरत तस्वीरेंः लोग देखते ही रह गए कैलाश पर्वत पर बिछी बर्फ की सफेद चादर

Tue, 05 Nov 2019 05:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Nov 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
snowfall in Ashapati and Kailash mountain Bhaderwah of Jammu Kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में भद्रवाह के आशापति और कैलाश पर्वत पर रविवार शाम व रात को बर्फबारी होने के बाद तापमान बहुत ज्यादा गिरावट आई है। बर्फबारी के बाद पर्यटन को लेकर स्थानीय निवासियों में एक बार फिर से उम्मीद लगी है। सोमवार सुबह पहाड़ों को बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई देख कर सभी के चेहरे पर मुस्कान छा गई।

snowfall in Ashapati and Kailash mountain Bhaderwah of Jammu Kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि भद्रवाह को मिनी कश्मीर के नाम से जाना जाता है। यहां की सुंदर वादियां कश्मीर की याद को ताजा कर देती हैं। वहीं जब पहाड़ों पर हिमपात होता है तो भद्रवाह का नजारा देखते ही बनता है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

snowfall in Ashapati and Kailash mountain Bhaderwah of Jammu Kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

भद्रवाह में मौसम का मिजाज रविवार को ही बदल गया था। शाम के समय ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई थी। सोमवार को सुबह होने पर जब लोग घरों से बाहर निकले तो आशपति और कैलाश पर्वत पर सफेद चादर बिछी हुई देख देखते ही रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in Ashapati and Kailash mountain Bhaderwah of Jammu Kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद जगी है, क्योंकि करीब तीन महीने से भद्रवाह में पर्यटन बुरी तरह से प्रभावित है। लेकिन अब बर्फबारी के बाद इसकी भरपाई होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
snowfall in Ashapati and Kailash mountain Bhaderwah of Jammu Kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं बर्फबारी के बाद तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों के अंदर रजाई व कंबल में बैठने को मजबूर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed