जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के अवंतिपुरा इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया धमाका इतना तेज था कि सेना की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कई जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। धमाके के बाद गुब्बार छंटा तो दूर तक सड़क खून से लथपथ नजर आ रही थी।
2 of 5
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह मलबे फैला था। इन्हीं के बीच जाबांजों के शव और अवशेष बिखरे पड़े थे। हमला थमने के कुछ ही देर बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।
3 of 5
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
आत्मघाती धमाके के बाद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आतंकियों ने सीआरपीएफ की 78 गाड़ियों के काफिले पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।
4 of 5
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
गोलीबारी में भी कुछ जवान घायल हुए। इसके बाद फायरिंग करने वाले आतंकी फरार हो गए। हमला थमने के कुछ ही देर में बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
5 of 5
आतंकी हमले के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही सेना ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया। इस फिदायीन हमले में 42 जवान शहीद हो गए, जबकि 40 घायल हो गए।