फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मूः लखनपुर में एक महीने में 1.12 लाख टेस्ट में सिर्फ तीन कोरोना संक्रमित, ऐसी अटकलें हुईं तेज

Sat, 30 Jan 2021 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Jan 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir Only three corona infected in 1.12 lakh tests in a month in Lakhanpur
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के लिए अवरोधक बनाए गए लखनपुर कॉरिडोर से लोगों को जल्द राहत मिलने की अटकलें एक बार फिर गर्म हो गई हैं। पिछले एक महीने के भीतर एक लाख 12 हजार से अधिक यात्रियों की लखनपुर में जांच की गई है, जिनमें से अधिकतर वैष्णो देवी यात्री रहे। इनमें से मात्र तीन लोगों को ही संक्रमित पाया गया है। यात्रा इतिहास के संक्रमित दो लोग एक जनवरी को तो वहीं एक अन्य 11 जनवरी को जांच में संक्रमित पाया गया था।


 
coronavirus in jammu kashmir Only three corona infected in 1.12 lakh tests in a month in Lakhanpur
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पिछले 18 दिनों में लखनपुर कॉरिडोर से एक भी यात्री के संक्रमित न पाए जाने के बाद अटकलें लगना भी स्वाभाविक हो गया है। ऐसा तब है जबकि लखनपुर कॉरिडोर में तीन सौ के लगभग फ्रंट लाइन वर्कर चौबीस घंटे में तैनात हैं। इसके अतिरिक्त एसआरटीसी, नोडल अधिकारी और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती है। केंद्र सरकार की ओर से अंतरराज्यीय यातायात सेवाओं को बहाल करने के निर्देश हाल की गाइडलाइन में जारी कर दिए गए हैं।

coronavirus in jammu kashmir Only three corona infected in 1.12 lakh tests in a month in Lakhanpur
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

इससे पहले अक्तूबर में भी इसी तरह से अटकलों का बाजार गर्म था, जब केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद देश के अधिकतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अंतरराज्यीय आवागमन को अनुमति दे दी थी। लेकिन प्रदेश सरकार ने अपनी गाइडलाइन में लखनपुर कॉरिडोर को जारी रखा था। अब एक बार फिर केंद्र की ताजा हिदायतों के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 31 जनवरी को लखनपुर कॉरिडोर को समाप्त किया जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir Only three corona infected in 1.12 lakh tests in a month in Lakhanpur
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

संबंधित अधिकारियों और नोडल अधिकारियों ने मामले में प्रदेश प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी भी तरह से निर्देश न होने की बात कही है। बाकायदा 15 दिनों में जारी होने वाली फ्रंट लाइन वर्करों के ड्यूटी रोस्टर को भी जारी कर दिया गया है। लेकिन संक्रमितों के आंकड़ों में भारी गिरावट के बाद यह अवरोधक अब मुसीबत से कम नहीं है, चूंकि इसके चलते अंतरराज्यीय यातायात पिछले दस महीनों से ठप पड़ा है। स्कूलों को खोलने के निर्देश जारी होने के बाद अधिक शिक्षकों को रोक पाना भी मुनासिब नहीं होगा।

विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir Only three corona infected in 1.12 lakh tests in a month in Lakhanpur
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 31 जनवरी की गाइडलाइन में प्रतिबंधों को लखनपुर से समाप्त किया जा सकता है। नोडल अधिकारी लखनपुर कॉरिडोर से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजाना लगभग ढाई सौ शिक्षक लखनपुर में चौबीस घंटे में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी दे रहे हैं। 15 दिन के रोस्टर में पांच सौ के लगभग शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed