फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के दुश्मन 'कोरोना' को मात देने में कुछ इस तरह जुटे जवान, कई इलाकों को किया सैनेटाइज

Sat, 21 Mar 2020 07:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, CRPF jawans of 40BN sanitized Hundreds of shops in Anantnag jammu kashmir
कोरोना से बचाव में जुटे जवान - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर में देश के वीर सपूतों ने मोर्चा संभाल रखा है। केंद्र शासित प्रदेश के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ की 40वीं बटालियन के जवान शहर को सैनेटाइज कर रहे हैं। इस दौरान जवानों ने इलाके में सौ से अधिक दुकानों को सैनेटाइज किया।

coronavirus, CRPF jawans of 40BN sanitized Hundreds of shops in Anantnag jammu kashmir
कोरोना से बचाव में जुटे जवान - फोटो : अमर उजाला

जवानों की इस मुस्तैदी की इलाकाई लोग काफी सराहना कर रहे हैं। साथ ही लोगों ने भी रविवार को होने वाले जनता कर्फ्यू का पालन करने की बात भी कही है। लोगों ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने अच्छी बात कही है। इसका हम सभी अवश्य पालन करेंगे।

coronavirus, CRPF jawans of 40BN sanitized Hundreds of shops in Anantnag jammu kashmir
कोरोना से बचाव में जुटे जवान - फोटो : अमर उजाला

उधर, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी किए जा रहे आदेशों का असर दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बाजार वीरान रहे। इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर निकले। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे समेत कठुआ शहर और ग्रामीण इलाकों में भी वाहनों की संख्या आम दिनों के मुकाबले न के बराबर रही। दवा दुकानों, सब्जी, करियाना और फल, डेयरी को छोड़कर अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus, CRPF jawans of 40BN sanitized Hundreds of shops in Anantnag jammu kashmir
कोरोना से बचाव में जुटे जवान - फोटो : अमर उजाला

बनी कस्बे में भी एसडीएम जोगिंद्र सिंह जसरोटिया के निर्देश के बाद तमाम दुकानों को बंद करवा दिया गया है। साथ ही लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में 500 वाहनों को लखनपुर में सैनेटाइज किया गया है। डीसी ओम प्रकाश भगत ने लोगों से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए आहवान पर रविवार को घरों से न निकलें। सिर्फ वही लोग बाहर आएं जो कोरोना वायरस को रोकथाम के कार्य में लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए समाज के हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है।

विज्ञापन
coronavirus, CRPF jawans of 40BN sanitized Hundreds of shops in Anantnag jammu kashmir
कोरोना से बचाव में जुटे जवान - फोटो : अमर उजाला

वहीं इंडोनेशिया से लौटे रामनगर के दो लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिन के लिए घर पर ही निगरानी में रखा है। बीएमओ रामनगर डॉ. महबूब खान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी दो लोग शुक्रवार रात को इंडोनेशिया से लौटे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को घर पर 14 दिनों की निगरानी में रखा है। वह करीब 19 दिन तक दिल्ली में निगरानी पर रहे हैं। दोनों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं है, लेकिन एहतियात बरती जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed