कोरोना वायरस से बचाव के लिए आसमान से ड्रोन के जरिए लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। ड्रोन के जरिए लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। यही काम सड़कों पर पुलिस की गाड़ियां भी कर रही हैं।
2 of 5
lockdown, coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
आईजीपी कश्मीर के अनुसार ड्रोन थर्मल आधारित तकनीक वाले हैं। श्रीनगर में प्रशासनिक पाबंदियां लागू हैं। जमीनी स्तर पर इसे सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी और जवान सड़कों पर दिखाई दिये और लाउड स्पीकर से लोगों को घरों में ही रहने की अपील की गई। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए कई जगह तारबंदी भी की गई थी। आपात सेवाओं से संबंधी कर्मचारियों को आईकार्ड दिखाने के बाद ही जाने की इजाजत दी गई।
3 of 5
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
थर्मल कैपेसिटी वाले ड्रोन में स्पीकर भी लगाया गया है, इससे लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि श्रीनगर में धारा 144 लागू है, आप सब लोगों से गुजारिश है कि आप अपने घरों से न निकलें, आपका सहयोग ही कोरोना वायरस का इलाज है, आपकी पुलिस आपके लिए सड़कों पर खड़ी है।
4 of 5
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना से बचने का एक ही उपाय है और वो है एक दूसरे से दूरी बनाए रखना। इसके लिए आवाम ने बहुत साथ दिया।
5 of 5
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यह भी कहा कि लोगों तक संदेश पहुंचाने में ड्रोन बहुत ही अहम योगदान अदा कर रहा है। कुमार ने बताया कि थर्मल आधारित तकनीक वाले ड्रोन से लोगों की मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं।