फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर : चौक-चौराहों पर तारबंदी; गलियों से रौनक गायब, सड़कें रहीं सुनसान

Mon, 26 Apr 2021 03:27 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 26 Apr 2021 03:27 PM IST
सार

बेवजह निकले लोगों को लौटाया, शादियों में बिना कार्ड पहुंचने वालों को भी पुलिस ने रोका, नियम तोड़ने वाले एक दर्जन लोगों पर केस।
 

विज्ञापन
corona weekend lockdown effect injammu and kashmir, all markets were closed
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पूरे जम्मू जिले में रविवार को कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहा। चौक-चौराहों में तारबंदी कर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहे। सड़कें सुनसान दिखीं। मोहल्लों की गलियों में भी रौनक गायब थी। जरूरी काम के लिए ही इक्का-दुक्का लोग घरों से बाहर निकले। बेवजह निकले वाहन चालकों और लोगों को पुलिस ने वापस घर भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले एक दर्जन लोगों पर केस भी दर्ज किए गए हैं।
corona weekend lockdown effect injammu and kashmir, all markets were closed
जम्मू बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला
शहर के सबसे व्यस्त ज्यूल चौक, महेशपुरा चौक, केसी चौक, बीसी रोड समेत बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल और जरूरी सामान की दुकानें ही खुलीं रहीं। हालांकि जिले में रविवार का दिन शादि समारोहों के नाम रहा। पांच हजार से अधिक शादी समारोह कर्फ्यू के बीच आयोजित किए गए। कई लोग बिना आमंत्रण कार्ड शादी अटेंड करने निकले और कई जगहों पर एक कार्ड पर पांच से छह लोग भी घरों से निकले, जिन्हें पुलिस ने नाकों पर रोका।
 
corona weekend lockdown effect injammu and kashmir, all markets were closed
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कई जगहों पर पुलिस कर्मियों को नए आदेश के बारे जानकारी ही नहीं थी। इस वजह से कई जगहों पर पुलिस कर्मियों और शादी के आयोजनों में जाने वालों के बीच नोंकझोंक होती रही। बता दें कि शनिवार आठ बजे प्रदेश प्रशासन ने 34 घंटे का कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए। इसके बाद आपातकालीन सेवाओं की दुकानें खोलने के अलावा प्रदेश के किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान को खुला रखने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि यूनिवर्सिटी रोड, बिक्रम चौक में सुबह और शाम के वक्त थोड़ी आवाजाही रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
corona weekend lockdown effect injammu and kashmir, all markets were closed
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
समय आठ बजे था, शाम पांच बजे हीं पहुंच गईं बरातें
जानकारी के अनुसार जिन बरातों के निकलने का समय रात के आठ बजे था। वे शाम के पांच बजे ही बैंक्वेट हॉल पहुंच गईं। चट्ठा के रीन पैलेस के मालिक अमरीक सिंह रीन का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के चलते जो बरात रात के आठ बजे आनी थी। वे पांच बजे ही पहुंच गईं। कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी बनाने के लिए दिनभर जिला पुलिस डटी रही। आवाजाही रोकने के लिए दिनभर खाकी के पसीने छूटे। शहर के कई जगहों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया। कुछ जगहों पर लोगों ने दुकानें खोलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इन्हें बंद करवा दिया।
 
विज्ञापन
corona weekend lockdown effect injammu and kashmir, all markets were closed
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
संजय नगर और शास्त्री नगर में दवा की दुकानें भी रखीं बंद
कोविड कर्फ्यू के दौरान शास्त्री नगर और संजय नगर क्षेत्र पूर्ण रूप से बंद रहा। यहां पर दवा की दुकानें तक बंद रखी गईं, जिससे रूटीन की दवा लेने वाले मरीजों को परेशानी हुई। संजय नगर चौक और दूसरी तरफ नानक नगर को जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने कंटीले तार लगा रखे थे। इस वजह से लोग ज्यादातर घरों में ही रहे। चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मी कर्फ्यूू का कड़ाई से पालन करवाते नजर आए। हालांकि कुछ एक हलवाई की दुकानें खुलीं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : दरबार मूव स्थगित होने के बाद भी इससे जुड़े कर्मियों को मिलेगा 25 हजार यात्रा भत्ता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed