{"_id":"60868b44d13ca21e1f6ad1d9","slug":"even-after-the-darbar-move-was-postponed-the-personnel-associated-with-it-would-get-a-travel-allowance-of-25-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : दरबार मूव स्थगित होने के बाद भी इससे जुड़े कर्मियों को मिलेगा 25 हजार यात्रा भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : दरबार मूव स्थगित होने के बाद भी इससे जुड़े कर्मियों को मिलेगा 25 हजार यात्रा भत्ता
Mon, 26 Apr 2021 03:13 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 26 Apr 2021 03:13 PM IST
सार
दरबार मूव से जुड़े विभागों के 10112 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ।
विज्ञापन
Manoj Sinha, Jammu-Kashmir LG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दरबार मूव स्थगित होने बावजूद सरकार कर्मचारियों को 25 हजार रुपये यात्रा भत्ता देगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
यात्रा भत्ता का लाभ पाने वाले कर्मचारियों में नागरिक सचिवालय और दरबार मूव के अन्य विभागों में तैनात जम्मू और कश्मीर दोनों जगहों पर काम करने वाले शामिल रहेंगे। नागरिक सचिवालय व दरबार मूव के अन्य विभागों में करीब 10112 अधिकारी व कर्मचारियों को यात्रा भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू में फिर बदली दुकानें खोलने की व्यवस्था, तीन समूहों में बांटा दुकानों को
विज्ञापन
कोरोना काल की वजह से सरकार ने इस बार दरबार मूव को स्थगित कर दिया हैं। साथ ही जम्मू व श्रीनगर दोनों नागरिक सचिवालय व मूव के अन्य विभागों में दोनों जगह से कामकाज होता रहेगा। श्रीनगर में डिजिटल माध्यम से ही इस बार सरकारी रिकार्ड रवाना होगा। जम्मू से श्रीनगर फाइलों को नहीं भेजा जाएगा।