फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना टीकाकरण: जम्मू-कश्मीर को नंबर वन बनाने की तैयारी, 45 से अधिक आयु वर्ग में 80 फीसदी से ज्यादा लक्ष्य पूरा

Fri, 25 Jun 2021 07:57 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 25 Jun 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination: Preparation to make Jammu and Kashmir number one, more than 80 percent of the target is accomplished in the age group above 45
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर को देश में कोविड टीकाकरण में नंबर वन बनाने की दिशा में उचित कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के पहाड़ी और दूरवर्ती सहित अन्य क्षेत्रों में घर-घर तक पहुंचकर लोगों को टीकाकरण के मॉडल की अन्य राज्यों ने प्रशंसा की है। इससे विभिन्न आयु वर्ग में टीकाकरण लक्ष्य में तेजी आई है। जम्मू-कश्मीर में अगले एक हफ्ते में हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर का 100 फीसदी टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। फ्रंट लाइन वर्ग में 84 और हेल्थ केयर वर्कर वर्ग में 85 फीसदी टीकाकरण लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। इसी तरह 45 से अधिक आयु वर्ग में 80 फीसदी से ऊपर लक्ष्य को पा लिया गया है। जबकि 18 से अधिक आयु वर्ग में 10 फीसदी से ऊपर लोगों को टीकाकरण हो चुका है। हेल्थ केयर वर्ग में अब तक 1 लाख 64 हजार से अधिक कर्मियों को टीकाकरण हो चुका है। इसी तरह 4 लाख 98 हजार से ऊपर फ्रंट लाइन कर्मियों को कवर कर लिया गया है। 45 से अधिक आयु वर्ग में 34 लाख 90 हजार से अधिक लोगों को टीकाकरण हुआ है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 45 से अधिक आयु वर्ग में टीकाकरण लक्ष्य को भी जून के अंत तक पूरा करने को कहा है।

Corona Vaccination: Preparation to make Jammu and Kashmir number one, more than 80 percent of the target is accomplished in the age group above 45
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
कुपवाड़ा और श्रीनगर 56-56 फीसदी टीकाकरण के साथ सबसे पीछे चल रहे हैं। जम्मू संभाग के रियासी जिले में भी अभी 70 फीसदी ही टीकाकरण हुआ है।
Corona Vaccination: Preparation to make Jammu and Kashmir number one, more than 80 percent of the target is accomplished in the age group above 45
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
इस वर्ग में सांबा, जम्मू, गांदरबल और शोपियां में ही 100 फीसदी टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Vaccination: Preparation to make Jammu and Kashmir number one, more than 80 percent of the target is accomplished in the age group above 45
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
तीसरी लहर की आशंका, टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश
कोविड की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कहा है। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार टीकाकरण से ही कोविड संक्रमण की क्षमता को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Corona Vaccination: Preparation to make Jammu and Kashmir number one, more than 80 percent of the target is accomplished in the age group above 45
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
वैक्सीन दायरे को बढ़ाया गया : निदेशक
स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान ने कहा कि देश में कोविड टीकाकरण में जम्मू-कश्मीर को नंबर वन लाने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी निर्धारित आयु वर्ग को जल्द टीकाकरण के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में वैक्सीन का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। आगामी महीनों में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज उपलब्ध हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: जानिए किस तरह से शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं सरकारी शिक्षक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed