{"_id":"6ae5088acae7fa774907cf09","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1051904-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आयुर्वेद में एमडी-एमएस में दाखिले के लिए दो नवंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आयुर्वेद में एमडी-एमएस में दाखिले के लिए दो नवंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
नोट - मिशन एडमिशन के लोगो के साथ
- एआईएपीजीईटी-2026 पास अभ्यर्थी ही भर सकेंगे फॉर्म, शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- निजी कॉलेजों की ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए दूसरे राज्यों के छात्र भी कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सरकारी और निजी आयुर्वेद कॉलेजों में एमडी-एमएस कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी)-2026 पास कर तय कटऑफ अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी दो नवंबर की आधी रात तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। निजी कॉलेजों की ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए जम्मू-कश्मीर के बाहर के अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका मिलेगा। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेकेबोपी) ने वीरवार से पंजीकरण शुरू कर दिए हैं।
बोर्ड के अनुसार, सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम कटऑफ 115 अंक रखी गई है। वहीं, एससी, एसटी-I, एसटी-II, ओबीसी, एएलसी, आईबी और आरबीए वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 97 अंक है।ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को एआईएपीजीईटी का स्कोरकार्ड, संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का निवास प्रमाणपत्र, बीएएमएस की अंतिम वर्ष की मार्कशीट, एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाणपत्र और मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण का प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। इसके साथ बीएएमएस की डिग्री का प्रमाणपत्र भी देना होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इंटर्नशिप पूरी नहीं हुई तो भी कर सकते हैं आवदेन
जिन अभ्यर्थियों की इंटर्नशिप अभी पूरी नहीं हुई है, वे तय प्रारूप में शपथपत्र देकर भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें दो नवंबर 2026 तक इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। इसके बाद तय समय में संबंधित कॉलेज में इंटर्नशिप का मूल प्रमाणपत्र जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनकी सीट रद्द हो सकती है।
विज्ञापन
निजी आयुर्वेद कॉलेजों की ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए जम्मू-कश्मीर के बाहर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। यदि बाहर के उम्मीदवार नहीं मिलते हैं तो खाली रह गई ऐसी सीटें जम्मू-कश्मीर के इच्छुक उम्मीदवारों को भी दी जा सकती हैं।