फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: अनुशासन और एकजुटता का संदेश लेकर निकले स्वयंसेवक, जेयू में पथ संचलन

विज्ञापन
political news
जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम में भाग लेते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं - फोटो : samvad
- पूर्व मेजर जनरल संजीव डोगरा रहे मुख्य अतिथि, विजयदशमी पर हुआ आयोजन
विज्ञापन

- युवाओं से अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के परिसर में शुक्रवार को पथ संचलन कार्यक्रम किया। इसमें 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और समर्पण का परिचय दिया। कार्यक्रम में पूर्व मेजर जनरल संजीव डोगरा मुख्य अतिथि रहे।
मुख्य वक्ता प्रांत सह संघचालक डॉ. विक्रांत शर्मा ने युवाओं से जीवन में अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने नवरात्रों के महत्व और विजयदशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

संजीव डोगरा ने सेना में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारतीय सेना में भी विजयदशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यक्रम में शस्त्र के साथ शास्त्र का भी महत्व है। शस्त्र के साथ शास्त्र का ज्ञान होने से शक्ति के उपयोग पर नियंत्रण बना रहता है। शास्त्र के बिना शस्त्रों का उपयोग परिस्थितियों को अनियंत्रित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल सहित कुछ देशों के हालात का उदाहरण देते हुए युवाओं को शिक्षा के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी और जागरूकता से ही समाज और देश का सशक्त निर्माण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed