फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में दिखने लगा कोरोना का कहर, शिक्षकों से लेकर बच्चे सभी चपेट में

Fri, 02 Apr 2021 03:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 02 Apr 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
corona is spreading in jammu kashmir schools, students and teachers are getting infected
घाटी के स्कूल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के सतवारी स्कूल में जांच के दौरान एक शिक्षक पॉजिटिव पाया गया है। कश्मीर के बडगाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल के दो स्टाफ के संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है। श्रीनगर के बटपोरा हाफरू स्थित ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के आठ स्टाफ व 40 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इस बीच सभी बीस जिलों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। नए संक्रमित मामलों में ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है। इस जिले में लगातार संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़ रहा है। यहां नए 157 मामले मिले हैं, जिसमें 44 यात्री हैं। इस जिले में अब तक 472 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। कश्मीर में बारामुला भी अधिक प्रभावित है। यहां 76 नए मामले मिले हैं, जहां अब तक 181 लोगों की मौत हो चुकी है।
corona is spreading in jammu kashmir schools, students and teachers are getting infected
जम्मू-कश्मीर के स्कूल - फोटो : अमर उजाला

जिला जम्मू में गत मध्य दिसंबर के बाद एक ही दिन में सर्वाधिक 61 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 5 यात्री हैं। यहां अब तक 381 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जिला कठुआ में 21 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जहां अब तक 53 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 114 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं, इसमें कश्मीर से 78 मरीज हैं।

corona is spreading in jammu kashmir schools, students and teachers are getting infected
कोरोना में स्कूल जाते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

संक्रमित मामलों में घरों के बाहर लगाए जाएंगे पोस्टर
जिला प्रशासन की ओर से संक्रमित मामलों में होम आइसोलेट होने वाले मरीजों के घरों के बाहर दोबारा पोस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका उद्देश्य संक्रमित मामलों के बारे में जनता को सूचित करके संक्रमण का प्रसार रोकना है। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने सभी दस जिलों के उपायुक्तों को होम आइसोलेट संक्रमित मरीजों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
corona is spreading in jammu kashmir schools, students and teachers are getting infected
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

इसमें संक्रमित मामलों में पीड़ितों के सार्वजनिक स्थलों पर मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा संभाग भर में रैपिड के साथ आरटी पीसीआर टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला जम्मू में ही प्रतिदिन 6 से 7 हजार रैपिड और आरटी पीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में इसमें बढ़ोतरी करने की योजना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि कोविड टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने से संक्रमित मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
corona is spreading in jammu kashmir schools, students and teachers are getting infected
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में 278 को लगी वैक्सीन
श्रीनगर। श्रीनगर में 45 वर्ष से ऊपर वाले 278 लोगों को वीरवार को वैक्सीन दी गई। श्रीनगर के जिला उपयुक्त एजाज असद ने बताया कि श्रीनगर जिले में कुल 76 कोविड वैक्सिनेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed