फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अस्पतालों में दस फीसदी ही हो पा रही रूटीन सर्जरी

Tue, 18 May 2021 10:21 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 18 May 2021 10:21 AM IST
सार

पांच मई से जीएमसी जम्मू व एसोसिएटेड अस्पतालों के अलावा संभाग भर में रूटीन सर्जरी बंद। इमरजेंसी होने पर ही की जा रही सर्जरी।

विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: only ten percent routine surgery is being done in hospitals
सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल जम्मू - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने और प्रमुख अस्पतालों को कोविड अस्पताल घोषित किए जाने के बाद से जम्मू सहित संभाग के अन्य अस्पताल में तय क्षमता से करीब दस फीसदी ही सर्जरी हो पाई हैं। आपात स्थिति में ही सर्जरी हो रही हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार संभाग के सबसे बड़े टर्शरी अस्पताल जीएमसी जम्मू में अलग-अलग सर्जरी यूनिट जिसमें हेड, आर्थों आदि यूनिट की तरफ से प्रतिदिन दस से बीस के बीच रूटीन की सर्जरी जिसमें पथरी, एपेंडिक्स, हड्डी से जुड़ी सर्जरी आदि होती थी। इसी तरह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एंजियोग्राफी प्रति दिन करीब दस से 15 मरीजों की होती थी। गांधीनगर अस्पताल में भी रूटीन में करीब दस मरीजों की सर्जरी होती थी। जिला स्तर के अस्पतालों में भी रूटीन में पांच से दस सर्जरी हो जाती थी। कोरोना संक्रमण ने जेलों में भी दस्तक दे दी है। उधमपुर और कुपवाड़ा की जेलों में जेल प्रबंधन ने जब कैदियों का कोरोना टेस्ट कराया तो इनमें से 92 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए। पुराने आंकड़ों में इन्हें जोड़ दिया जाए तो प्रदेश भर की जेलों में 4570 कैदी बंद हैं।
Corona in Jammu and Kashmir: only ten percent routine surgery is being done in hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना काल में अस्पतालों में संक्रमण अन्य मरीजों को न हो इसके लिए रूटीन की सर्जरी पर रोक लगाकर केवल जरूरी सर्जरी की जा रही है।
Corona in Jammu and Kashmir: only ten percent routine surgery is being done in hospitals
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला
जीएमसी अस्पताल के सर्जरी यूनिट के डॉक्टरों ने बताया कि कोविड से पहले की बात करें तो अब केवल दस फीसदी सर्जरी जो बहुत ही जरूरी हो वह हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: only ten percent routine surgery is being done in hospitals
गांधी नगर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
रूटीन की सर्जरी पांच मई से बंद की हुई हैं। अब जैसे किसी को दुर्घटना में हेड सर्जरी हो गई या फिर पेट में अल्सर फट गया आदि आपात स्थिति में ही सर्जरी हो रही हैं।
विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: only ten percent routine surgery is being done in hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वहीं जीएमसी अस्पताल के सर्जरी यूनिट के सीनियर डॉ. रतनाकर शर्मा के अनुसार उनके यूनिट की तरफ से प्रतिदिन करीब दस रूटीन की सर्जरी होती थी। ऐसे मरीजों को अब सलाह दी गई है कि वह सादा भोजन खाएं। आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी पर कोई रोक नहीं है और वह प्रतिदिन की जा रही है।.

यह भी पढ़ें- जम्मू में विशेष अभियान में रिकॉर्ड टीकाकरण, घाटी में नहीं लगा एक भी टीका
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed