फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू में विशेष अभियान में रिकॉर्ड टीकाकरण, घाटी में नहीं लगा एक भी टीका

Mon, 17 May 2021 11:46 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 17 May 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
Record vaccination in special campaign in Jammu, not a single vaccine in the valley
कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी करतीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में रविवार को चलाए गए विशेष अभियान में जम्मू जिले में रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ। वहीं कठुआ में सिर्फ 40 लोगों को टीका लगा। कश्मीर में एक भी व्यक्ति का टीकाकरण नहीं हुआ। 45 प्लस वर्ग में रविवार को जम्मू संभाग में 8750 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। सबसे ज्यादा टीके जम्मू जिले में 3093 लोगों को लगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने 109 केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की थी। अब तक जम्मू जिले में 45 प्लस वर्ग में 99.34 फीसदी लोगों को टीका लग चुका है और जम्मू जिला अन्य जिलों के लिए मिसाल बन गया है। रविवार को जम्मू जिले में 3093 लोगों को टीका लगा। अब तक जम्मू जिले में इस वर्ग में 4 लाख 47 हजार 979 लोगों को टीका लग चुका है। इसके साथ ही जिले में 45 प्लस वर्ग की 99.34 फीसदी आबादी का टीकाकरण करने का प्रशासन ने दावा किया है।
Record vaccination in special campaign in Jammu, not a single vaccine in the valley
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
वहीं रविवार को ही उधमपुर जिलेे में 1157, राजोरी में 986, कठुआ में 40, पुंछ में 661, रामबन में 887, डोडा में 731, किश्तवाड़ में 360, रियासी में 524, सांबा में 311 लोगों को कोविड टीका लगा। हालांकि, कश्मीर संभाग के किसी भी जिले में रविवार को टीकाकरण नहीं हुआ।
Record vaccination in special campaign in Jammu, not a single vaccine in the valley
जम्मू में कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
18 प्लस वर्ग में प्रदेश में टीकाकरण वैक्सीन की कमी के चलते पहले ही ठप पड़ा हुआ है। 45 प्लस वर्ग में अब तक प्रदेश में 21 लाख 92 हजार 800 लोगों को कोविड टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Record vaccination in special campaign in Jammu, not a single vaccine in the valley
vaccine update in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
45 प्लस वर्ग में कोविशील्ड का टीका लग रहा है और इस वैक्सीन की भी प्रदेश में कमी है। 18 प्लस वर्ग में कोवैक्सीन के टीके का स्टाक तो लगभग खत्म हो चुका है।
 
विज्ञापन
Record vaccination in special campaign in Jammu, not a single vaccine in the valley
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में रविवार को 4141 नए मामलों के साथ 59 मरीजों की मौत हो गई। कश्मीर विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर सहित 25 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 12 मरीजों की भी मौत हुई है। जम्मू संभाग में 31 व कश्मीर में 28 मरीजों की जान चली गई। हालांकि, 3934 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अवाम की आवाज में उपराज्यपाल ने की कोरोना को मात देने की बात, लोगों से की यह खास अपील
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed