जम्मू-कश्मीर में कोरोना ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए कहां पर कितने है मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 मार्च 2020 को देश में कोरोना को लेकर आपदा घोषित की गई थी। 22 मार्च 2020 को दिनभर के जनता कर्फ्यू के बाद 31 मार्च 2020 तक पूर्ण रूप से लाकडाउन घोषित किया गया था, जिसे लगातार आगे बढ़ाया गया। इस बीच जून से लेकर सितंबर तक कोरोना पीक पर रहा। प्रदेश में नवंबर 2020 में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार चला गया था। हालांकि चरणबद्ध तरीके के अनलॉक से पर्यटन, उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों को पटरी पर लाने की पुरजोर कोशिश की गई। मौजूदा लगभग सभी इकाइयों को पूरे समय में खोलने की छूट है, लेकिन एक साल के बाद कोरोना के नए रूप को देखते हुए आगामी दिनों में कुछ पाबंदियां लागू हो सकती हैं।
किस तरह से संक्रमित मामलों में आया था उछाल
मार्च 2020 - 55
अप्रैल - 614
मई - 2521
जून - 7498
जुलाई - 20359
अगस्त - 37698
सितंबर - 75070
अक्तूबर - 94785
नवंबर - 110224
दिसंबर - 120971
जनवरी 2021 - 124550
फरवरी - 126504
मार्च (अब तक) - 128249
जम्मू संभाग में मौजूदा कहां कितने मरीज भर्ती
जीएमसी-8
गांधीनगर अस्पताल (न्यू ब्लाक) - 4
जीएमसी कठुआ - 2
नारायणा अस्पताल कटड़ा - 6
जिला अस्पताल रियासी - 1
जिला अस्पताल पुंछ - 2
कश्मीर संभाग में मौजूदा कहां कितने मरीज भर्ती
एसएमएचएस अस्पताल जीएमसी श्रीनगर - 1
स्किमस अस्पताल सौरा श्रीनगर - 13
चेस्ट डिजीज अस्पताल श्रीनगर - 30
जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर - 6
कश्मीर नर्सिंग होम श्रीनगर - 7
जीएमसी बारामूला - 1
जीएमसी अनंतनाग - 2
पीएचसी छानपोरा - 2
यह भी पढ़ें- बाजारों से लेकर अस्पताल तक उड़ रही सामाजिक दूरी की धज्जियां, देखिए तस्वीरें